स्पार्कल कैंडल से खेल रहा था 10 साल का बच्चा, हुआ ब्लास्ट और फट गए जीभ-गाल
स्पार्कल कैंडल से खेल रहा था 10 साल का बच्चा, हुआ ब्लास्ट और फट गए जीभ-गाल
Share:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक बर्थडे पार्टी के दौरान केक पर लगाई जाने वाली स्पार्कल कैंडल ब्लास्ट हो गई। बताया जा रहा है इस हादसे में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जी दरअसल विस्फोट में मासूम का गाल और जीभ फट गई है। हालाँकि तीन डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी कर कई टांके लगाए। अब हाल-फिलहाल में बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कहा जा रहा है स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब चार घंटे बाद ब्लास्ट हुआ। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ। इस मामले को चंद्रपुर के चिमूर तहसील के भिसि गांव का बताया जा रहा है।

यहाँ गांव में एक परिचित के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। ऐसे में 10 साल का आरंभ डोंगरे अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। यहाँ बड़े ही धूमधाम से पार्टी का आयोजन किया गया था और स्पार्कल मोमबत्ती की जगमगाती रोशनी में केक काटा गया। वहीं जिस दौरान पार्टी में आए लोग भोजन का स्वाद ले रहे थे उस दौरान बच्चे आपस में खेल रहे थे। अचानक 10 साल का आरंभ डोंगरे जल चुकी स्पार्कल कैंडल से खेलने लगा। इसी बीच अचानक कैंडल में जोरदार धमाका हुआ और आरंभ बुरी तरह घायल हो गया। उसका गाल और जीभ फट गई।

वहीं गांव में कोई अस्पताल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, तो जख्मी को आनन-फानन में 50 किलोमीटर दूर ब्रम्हपुरी के आस्था हॉस्पिटल लाया गया। यहाँ कम उम्र और खून ज्यादा बहने से स्थिति गंभीर हो गई थी और आस्था हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ। श्रीकांत पेरका, डॉ। सुमित जायसवाल, डॉ। पंकज ने पांच घंटे तक सर्जरी की और कई टांके लगाने के बाद बच्चे की जान बचाई जा सकी। इस घटना के बाद बच्चे के पिता भी सदमे में हैं और लोगों को स्पार्कल कैंडल से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

सलमान खान को मिला हथियार रखने का लाइसेंस

दिल्ली में आज 35 हज़ार स्कूल कैब ड्राइवर्स की हड़ताल, 6 लाख बच्चों को विद्यालय पहुँचने में समस्या

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottLaalSinghChaddha, जानिए आमिर-करीना से क्यों नाराज हैं लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -