माँ के किरदार निभाकर मशहूर हुईं थीं निरुपा रॉय, अमिताभ से था खास रिश्ता
माँ के किरदार निभाकर मशहूर हुईं थीं निरुपा रॉय, अमिताभ से था खास रिश्ता
Share:

आज निरूपा रॉय का जन्मदिन है। अब निरूपा रॉय इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन लोग उनकी अदाकारी के कारण आज तक उन्हें नहीं भूल पाए हैं। निरुपा को उनके बेहतरीन किरदारों के लिए जाना जाता था। वह हमेशा बॉलीवुड में मां के किरदार निभाती रहीं हैं। निरुपा का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के बलसाड में हुआ था और उनका असली नाम कांता चौहान था। उस दौरान उनके मां बाप उन्हें प्यार से छिबी के नाम से पुकारते थे। जब निरुपा 14 साल की थी उस दौरान उनकी शादी कमल बलरासा से कर दी गई, जो राशनिंग इंस्पेक्टर थे। शादी के बाद कमल और निरुपा मुंबई चले आए।

जी दरअसल कमल हीरो बनना चाहते थे और एक दिन उन्होंने अखबार में एक गुजराती प्रोडक्शन हाउस का एड देखा। उसके बाढ़ कमल ने इंटरव्यू दिया, लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। वहीं उनके साथ गईं निरुपा को मूवी रणकदेवी में फीमेल लीड रोल ऑफर कर दिया गया। उसके बाद सनराइज पिक्चर्स के मालिक ने निरुपा का नाम काँटा से बदलकर निरूपा रॉय रख दिया। देखते ही देखते यह नाम इतना मशहूर हुआ कि निरूपा रॉय के पति ने भी अपना सरनेम बदलकर रॉय रख लिया। निरूपा रॉय ने पहले ऐसी फ़िल्में की जो हिंदू मायथोलॉजी पर आधारित थीं, या ऐतिहासिक किरदारों पर।

उनकी फिल्मों में हर हर महादेव, नागपंचमी, शिवकन्या, अमर सिंह राठौर, रानी रूपमती और रजिया सुल्तान शामिल रही। इन फिल्मों के बाढ़ उन्होंने सामाजिक फिल्में कीं जैसे, बेदर्द जमाना, दो बीघा जमीन, घर का मोदी, कंगन। इन सभी से वह मशहूर हुईं लेकिन एक्टर्स और एक्ट्रेस की माँ बनने के बाढ़ उन्हें और अधिक पॉपुलरिटी मिली और देखते ही देखते इंडस्ट्री में उनका दबदबा हो गया। दीवार फिल्म में अमिताभ-शशि की मां का रोल करने से उनके किस्मत के सितारे चमक गए। इस फिल्म के बाद निरूपा ने मर्द, सुहाग, अमर अकबर एंथोनी, मुकद्दर का सिकंदर में अमिताभ बच्चन की मां का रोल किया।

कहा जाता है असल में भी अमिताभ बच्चन निरूपा रॉय को मां जैसी इज्जत देते थे। 2004 में निरूपा के निधन के वक्त अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मैंने मां खो दी है। फिलहाल निरुपा रॉय इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वह लाखों दिलों में बसी हुईं हैं।

अर्जेंटीना का राज खुलते ही विकास गुप्ता ने छोड़ा घर, अली गोनी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

घुटने की सर्जरी के बाद करीब तीन महीने तक एक्शन से बाहर रहे कॉटिन्हो

मध्य प्रदेश: किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया 'एमपी किसान एप'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -