मध्य प्रदेश: किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया 'एमपी किसान एप'
मध्य प्रदेश: किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया 'एमपी किसान एप'
Share:

भोपाल: इन दिनों किसान आंदोलन चल रहा है और इस बीच तमाम राज्य सरकारें किसानों के हित में तेजी से बड़े-बड़े फैसले ले रही हैं। अब इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने किसानों के लिए एक एप लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है इस एप में किसानों से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध होगी। इस एप का नाम एमपी किसान एप है जिसे मध्य प्रदेश आईटी विभाग के द्वारा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है इस एप को कृषि विभाग के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं इस एप में किसानों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

- कहा जा रहा है इस एप में किसानों से संबंधित हर वो सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए उसे मंडियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस एप के माध्यम से किसानों को अपनी फसल बेचने में आसनी होगी। उन्हें ई-उपार्जन संबंधी आवेदन करने की सुविधा इसमें दी गई है।

- इस एप के जरिए किसान खेती-किसानी संबंधी विभिन्न जानकारियां ले सकते है। इसके अलावा किसानों को अन्य सुविधाएं भी इस एप के माध्यम से प्राप्त होंगी।

- इस एप में फसल गिरदावरी किसानों द्वारा उगाई गई फसलों को भू-अभिलेख में दर्ज करने की प्रक्रिया है, जो साल में न्यूनतम दो बार खरीफ एवं रबी में की जाती है

- इस एप के जरिए बोई हुई फसल भू-अभिलेख में स्व-घोषणा के माध्यम में दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा किसानों के लिए आदान उपलब्धता एवं नजदीकी वितरकों की जानकारी भी इस एप में दी गई है।

- इस एप के माध्यम से सीमांकन एवं स्थल का नक्शा जीपीएस के माध्यम से भी स्थल को रेखांकित कर सकते हैं। यह एप पटवारी, राजस्व निरीक्षक, एवं राजस्व अधिकारियों के लिए भी अच्छा होगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है: अश्विनी कुमार चौबे

वेस्ट ब्रॉम पर आर्सेनल की 4-0 से जीत से खुश है आर्टेटा

मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला, आजादी के बाद सत्ता में देश के इतिहास की यह पहली अहंकारी सरकार है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -