दहेज में नहीं दी बाइक और 1 लाख तो ससुराल वालों ने गर्भवती बहू का कर दिया ये हाल
दहेज में नहीं दी बाइक और 1 लाख तो ससुराल वालों ने गर्भवती बहू का कर दिया ये हाल
Share:

गुमला: झारखंड के गुमला जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक दहेज लोभी ससुराल वालों ने ही गर्भवती महिला को जहर देकर मार दिया है। यह इल्जाम गर्भवती के पिता ने ससुराल वालों पर लगाए हैं। लगभग 1 वर्ष पहले ही महिला की शादी हुई थी। उस समय पिता ने दहेज में बाइक नहीं दी जिसके कारण ससुराल वाले निरंतर महिला को टॉर्चर कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, यह पूरा मामला झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना इलाके का है। बेटी तरन्नुम परवीन की उनके पिता शमशेर अंसारी ने बीते वर्ष कतरी गांव के रहने वाले तबरेज अंसारी से कर दी थी। निकाह के समय पिता शमशेर अंसारी ने अपनी क्षमता से बढ़कर बेटी तरन्नुम को विदाई के समय दहेज भी दिया था। मगर , शादी के 2-3 महीने पश्चात् ही ससुराल वाले उनकी बेटी तरन्नुम को प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई है। ससुराल पक्ष ने 1 लाख रुपये नकद एवं एक महंगी बाइक की मांग रखी। जो कि तरन्नुम के पिता पूरी करने में असमर्थ थे। बस इसी बात को लेकर वह गांव की पंचायत तक पहुंचे। गांव में बैठी पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हुआ जिसके पश्चात् वह कुछ दिनों तक शांत रहे। समझौते के लगभग 2-3 महीने बाद दहेज लोभी ससुराल वाले फिर से तरन्नुम को परेशान करने लगे। 

तरन्नुम का पति पैसे कमाने के लिए घर छोड़कर मद्रास चला गया। इसके बाद भी दहेज लोभी ससुराल वाले निरंतर तरन्नुम को परेशान करते रहे। तरन्नुम गर्भवती थी इसके बाद भी एक दिन ससुराल वालों ने तरन्नुम को कीटनाशक पिला दिया। कीटनाशक पिलाने के पश्चात् ससुराल वालों ने तरन्नुम के पिता शमशेर को खबर दी कि उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है। जब बेटी के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी अचेत पड़ी हुई है। वह उसे तुरंत गुमला अस्पताल ले गए, जहां से उसे रांची रेफर किया गया। रांची लाते हुए महिला की मौत हो गई। तरन्नुम के पिता शमशेर ने दामाद तबरेज अंसारी, उसकी मां सबरीन, बहन सरवरी एवं अख्तरी, भाई अफरीदी और परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस फिलहाल अपराधियों को तलाश रही है तथा मामले की तहकीकात की जा रही है।

'आंध्र के लोग कृष्ण हैं और मैं..', लोकसभा चुनाव के प्रचार में ऐसा क्यों बोले सीएम जगन रेड्डी ?

आज देश के पहले एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए इसकी खासियत

हैरतंअगेज! बेटी की हत्या के बाद प्रोफेसर ने खुद को चोकू से गोदा, यूनिवर्सिटी कैंपस में मिली लाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -