'बिहार की सड़कें मोदी सरकार के कारण चमक रही हैं...', इस नेता का आया बड़ा बयान
'बिहार की सड़कें मोदी सरकार के कारण चमक रही हैं...', इस नेता का आया बड़ा बयान
Share:

गोपालगंज: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाल ही में गोपालगंज में कहा कि बिहार की यदि सड़कें चमक रही है तो वह केंद्र सरकार की देन है। बिहार में खेतों की सिंचाई के लिए जो पैसा नजर आ रहा है, वह भी केंद्र की मोदी सरकार की देन है। आयुष्मान भारत कार्ड बिहार में करोड़ों व्यक्तियों के बीच में उपलब्ध कराया गया है। यह किसकी देन है। यह सब कुछ केंद्र के मोदी सरकार की देन है...  वे आज रविवार को गोपालगंज के चैनपट्टी मौजूद भाजपा कार्यलाय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी के पक्ष में लोगों से मिलने एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गोपालगंज में है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को फ्री में अनाज दिया जा रहा है। मोदी सरकार इसको लेकर तत्पर है। नित्यानंद राय ने दावे के साथ कहा कि यदि बिहार से महागठबंधन की सरकार समाप्त हो जाती है तो बिहार से मजदूरों का पलायन रुक जाएगा। आज बिहार में महागठबंधन की सरकार के बनने के साथ ही श्रमिकों का पलायन फिर से आरम्भ हो गया है। इंडस्ट्री बंद होने लगी हैं। यहां पर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

नीतीश-तेजस्वी पर नित्यानंद राय ने निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। आपराधिक घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह सब कुछ बिहार में महागठबंधन के सरकार बनने के साथ ही आंकड़ा बढ़ने लगा है। यहां विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इसके लिए नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव जवाब देंगे? इस अवसर पर स्थानीय भाजपा MLC राजीव सिंह उर्फ गप्पू सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

'पैदल चलने से पब्लिसिटी मिलती है', CM नीतीश पर PK ने किया पलटवार

केन्या: 4 महीने से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति के करीबी का दावा

'नकली मिठाई बेचने वालों की खैर नहीं', एक्शन में आए CM भगवंत मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -