बिहारवासियों को गर्मी से मिली राहत, आंधी-बारिश के चलते लुढ़का पारा
बिहारवासियों को गर्मी से मिली राहत, आंधी-बारिश के चलते लुढ़का पारा
Share:

पटना: बिहार के कुछ जिलों में बीते 24 घंटों में हुई आंधी-पानी से पारा लुढ़क गया। पटना सहित राज्य के विभिन्न शहरों में बादल छाए रहे। गर्मी से लोगों के राहत मिली। पटना का अधिकतम तापमान छह डिग्री जबकि गया जिले का पारा दो डिग्री लुढ़का है। 24 घंटों में पूर्णिया में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कदवां में 12 मिमी और भीमनगर में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि दोतरफा हवाओं की स्थिति से अगले दो दिनों तक आंधी पानी की स्थिति बने रहने की संभावना हैं। शुक्रवार को दक्षिणी पूर्वी बिहार के कुछ जिलों के लिए आंधी पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। शनिवार दोपहर तक  बक्सर, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, औरंगाबाद, जहानावाद और अरवल में एक दो जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति की हवा के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी थंडरस्टॉर्म की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के डायरेक्टर विवेक सिन्हा कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि के आसार नहीं है। येलो अलर्ट एहतियातन जारी किया गया है। 

राज्य में शुष्क पश्चिमी हवा और नमीयुक्त पूर्वी हवा से गरज वाले बादल बन रहे है। साथ ही बिहार व इसके आसपास पूर्वी उत्तरप्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश के मौसम पर पिछले 24 घंटों में तेजी से असर हुआ है। पटना में शाम चार बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई। दिन में बादल छाये रहे और बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

IPL 2021: अपना पहला मैच फिर हारी मुंबई, अब तक 9 बार हो चुका है ऐसा

भारतीय खेल प्राधिकरण ने बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अभिजात वर्ग प्रशिक्षुओं को दिया ग्रीष्मकालीन अवकाश

नेमार फ्रेंच को दो लीग मैचों के लिए किया गया प्रतिबंधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -