बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, चाईबासा से दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, चाईबासा से दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
Share:

पटना:  बिहार के मुंगेर जिला से चाईबासा में हथियारों की सप्लाई करने वाले मुंगेर के दो तस्कर सहित चार लोगों को पुलिस ने जनता निवास से अरेस्ट कर लिया है। उन लोगों के कब्ज़े से पुलिस ने पिस्टल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। अरेस्ट किये गये लोगों में मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरपुर गांव निवासी नागमणि पासवान, मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कंचनगढ़ निवासी वरुण यादव, चाईबासा के बड़ी बाजार निवासी विक्रम राम और पंकज राम शामिल हैं। 

हथियारों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। सदर SDPO अमर कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा के जनता निवास मधु बाजार में दो लोग हथियार सप्लाई करने आए हैं। सूचना के आधार पर छापामारी कर जनता निवास से मुंगेर के नागमणि पासवान एवं वरुण यादव को अरेस्ट कर लिया गया।

पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने बताया कि चाईबासा के बड़ी बाजार के रहने वाले विक्रम राम और पंकज राम के द्वारा हथियार मँगाए गए थे। उनके घर पर छापामारी के दौरान एक पिस्टल, सात गोली बरामद हुई है। यह गोली नागमणि पासवान एवं वरुण यादव के द्वारा मुंगेर जिला से लाकर पंकज राम को सौंपी गयी थी।  मुंगेर के दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने चाईबासा शहर में अन्य लोगों को भी पिस्टल एवं गोली सप्लाई करने की बात कबूल ली है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बाराबंकी में मिला नाबालिग लड़की का निर्वस्त्र शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

17 वर्षीय नाबालिग से 22 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पबजी खेलते हुए नाबालिग से की दोस्ती, फिर हुआ कुछ ऐसा सुनकर दंग रह जाएंगे आप 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -