बिहार: अपने घर से ही बरामद हुआ बुजुर्ग दंपत्ति का शव बरामद, पुलिस ने बताया हैरान करने वाला कारण
बिहार: अपने घर से ही बरामद हुआ बुजुर्ग दंपत्ति का शव बरामद, पुलिस ने बताया हैरान करने वाला कारण
Share:

पटना: बिहार में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है। गया जिले के अंतर्गत आने वाले आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने बुजुर्ग दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनकी लाश उनके घर से बरामद किया गया है। आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया है कि दोनों की गला रेतकर क़त्ल किया गया है, और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से जानकारी दी है कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं।

तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों पुत्रों ने अपना पुश्तैनी घर छोड़ दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि, प्रथम दृष्ट्या मामला संपत्ति विवाद का लगता है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नदी किनारे से बरामद हुआ लापता छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

युवती को छह महीने से परेशान कर रहा था मनचला, दहशत के कारण छोड़नी पड़ी नौकरी और फिर....

पढ़ाई के बहाने नाबालिग छात्रा को साथ ले गया ईसाई प्रचारक, कई बार बनाया हवस का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -