बिहार: समस्तीपुर में खेत से बरामद हुआ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहार: समस्तीपुर में खेत से बरामद हुआ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share:

समस्तीपुर: बिहार में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, पुलिस प्रशासन भी इसे रोकने में नाकाम नज़र आ रहा है। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया है।  समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेरबन गांव में खेत से पुलिस ने आज एक महिला का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर खेरबन गांव में खेत से एक महिला की लाश बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त जिले के दलसिंहसराय थाना के जायजपट्टी मुहल्ला की रहने वाली 50 वर्षीय इंदू देवी के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया है कि मृतका इंदू देवी कल रात शौच करने के लिए घर से निकली थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का लगता है, हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के बारे में कुछ भी कहा जा सकेगा, फिलहाल मामले कि जांच चल रही है।

जबलपुर: नाले के पास खून से लथपथ मिली पांच वर्षीय मासूम, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

DRDO के चेयरमैन की बेटी से चलती ट्रेन में लूट, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार घंटों में दबोचा आरोपी

शादी के 6 महीने बाद ही दहेज़ के कारण गई लड़की की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -