बिहार टॉपर घोटाले में सूत्रधार बच्चा राय गिरफ्तार
बिहार टॉपर घोटाले में सूत्रधार बच्चा राय गिरफ्तार
Share:

पटना : बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हुए घोटाले के मामले में इसके सूत्रधार बच्चा राय को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिशुन राय कॉलेज के डायरेक्टर बच्चा को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब वो अपने कॉलेज के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है। उन पर लगाए गए सारे आरोप भी बेबुनियाद है।

इससे पहले वो कुछ और बात कऱते उससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होने खुद सरेंडर करने के संकेत दिए थे। गुरुवार को ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया था कि बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और बच्चा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

गुरुवार को बिशुन राय कॉलेज को भी सील कर दिया गया था। एसआईटी की टीम ने बच्चा राय के घर और कॉलेज दोनों जगहों पर छापेमारी की थी। बता दें कि बच्चा राय ने अपनी बेटी शालिनी को भी साइंस का टॉपर बनाया था, लेकिन रिजल्ट आने के बाद उसने सौरभ श्रेष्ठ का नाम उपर और अपनी बेटी का नाम नीचे कर दिया था। 2014 में भी शालिनी मैट्रिक एग्जाम में टॉप हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -