बिहार ब्लास्ट: पुलिस ने माना कम तीव्रता वाला धमाका, आदिल गिरफ्तार, मोहम्मद जान फरार
बिहार ब्लास्ट: पुलिस ने माना कम तीव्रता वाला धमाका, आदिल गिरफ्तार, मोहम्मद जान फरार
Share:

पटना: बिहार के नालंदा में शनिवार (22 अप्रैल 2023) को को ईद के दिन एक धमाके की खबर सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू की थी। तब पुलिस ने घटना में 2 लोगों के जख्मी होने की जानकारी दी थी। अब उन्ही घायलों में से एक मोहम्मद आदिल को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आदिल को स्थानीय लोग खन्ना के नाम से भी जानते हैं, जिसका फिलहाल पुलिस हिरासत में उपचार चल रहा है। इस धमाके में जो दूसरा व्यक्ति जख्मी हुआ है, उसका नाम मोहम्मद जान बताया गया है। उधर पुलिस ने भी विस्फोट की बात स्वीकारते हुए इसे कम तीव्रता वाला धमाका बताया है।

यह विस्फोट बिहार शरीफ के पहाड़पुरा क्षेत्र में हुआ था। चश्मदीदों ने घटना के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी थी और धुआँ उठते देखा था। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर शुरुआत में सफेद धुएँ की बात तो स्वीकारी थी, मगर प्रथम दृष्टया ब्लास्ट को ख़ारिज कर दिया था। इस दौरान मौके पर खून के छींटे पड़े हुए पाए गए थे और 2 लोगों के जख्मी होने की बात कही गई थी। हालाँकि तब दोनों घायलों की शिनाख्त नहीं हुई थी और पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दोनों घायलों के तौर पर मोहम्म्द आदिल और मोहम्मद जान के नाम सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिया गया मोहम्मद आदिल पेशे से पेंटर है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आदिल और मोहम्मद जॉन के साथ 2 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। मोहम्मद आदिल ने धमाके का आरोप जॉन पर लगाया है। उनका कहना है कि वो बाहर से लौटा तो मोहम्मद जॉन ने विस्फोट कर दिया, जिस से वो गिर पड़ा। ब्लास्ट के लिए मोहम्मद खन्ना उर्फ़ आदिल के मुताबिक,, जॉन ने पटाखों का इस्तेमाल किया था।

'खून-खराबा नहीं चाहते थे, वरना..', अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

हाई कोर्ट ने 5 साल पहले दिया था आदेश, केजरीवाल सरकार ने अब तक नहीं माना, अब मिलेगी सजा !

'मेरे बेटे के मिशन को आगे बढ़ाएं..', खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पिता की सिख सांगत से अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -