बिहार चुनाव में खुनी खेल, निर्दलीय उम्मीदवार को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली
बिहार चुनाव में खुनी खेल, निर्दलीय उम्मीदवार को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली
Share:

पटना: बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को होने वाला है। इसके लिए प्रचार अभियान भी गुरुवार शाम रुक गया। इस बीच इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गोली मारे जाने की खबर मिली है। अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार देर रात चिंटू सिंह को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार देर रात जब वे प्रचार अभियान समाप्त कर अपने गांव दुगौली की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी कार के सामने आए और उसे रोका। इसके बाद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह जख्मी होकर वहीं गिर गए। चिंटू सिंह को DMCH में भर्ती कराया गया है। वहीं, अभी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली मारने वाले बदमाश कौन थे और इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है। चिंटू सिंह के होश में आने के बाद उनका भी बयान लिया जाएगा।

हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चिंटू सिंह का सामना राजद के भोला यादव और भाजपा के रामचंद्र साह से है। बताया जा रहा है कि राजद और भाजपा को चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इससे दो दिन पहले ही बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार संजय दास को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में जख्मी हुए संजय दास के बयान पर मुफ्फसिल थाने में नामजद आरोपी गुड्डू दास तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी गुड्डू दास उर्फ गुड्डू कुमार को अरेस्ट भी कर लिया गया था। इस घटना में संपत्ति विवाद की बात सामने आई थी।

अमेरिकी चुनावी लड़ाई के बीच सोने की कीमतों में आया उछाल, जानिए कीमत

बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 724 अंक चढ़ा, निफ्टी का रहा ये हाल

जैक मा के मुंह से निकला एक शब्द और हो गया ढाई लाख करोड़ का नुकसान, जानिए पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -