बिहार चुनाव: वोट देने की अपील कर बोले नीतीश कुमार- 'मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है...'
बिहार चुनाव: वोट देने की अपील कर बोले नीतीश कुमार- 'मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है...'
Share:

पटना: बिहार में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान जैसे युवा नेताओं के भाग्य का फैसला होने वाला है। जी दरअसल बिहार चुनाव में इन दिनों जुबानी जंग भी चरम पर दिखाई दे रही है। हर तरफ जुबानी जंग होते नजर आ रही है। वोटिंग शुरू होने के बाद भी यह जंग थमी नहीं है। वैसे चिराग ने मतदान शुरू होने से पहले एक बार फिर नीतीश पर निशाना साधा है।

जी दरसल उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'नीतीश कुमार को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आरजेडी व महागठबंधन को मज़बूत करेगा।' ऐसे में नीतीश कुमार ने भी मुंहतोड़ जवाब दे डाला है। उन्होंने मतदान को लोगों की जिम्मेदारी बताया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।'

वैसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों से महागठबंधन के लिए वोट करने की अपील की है। उन्होंने वोटिंग शुरू होते ही एक ट्वीट कर कहा, 'इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए, आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।'

बिहार चुनाव: शुरू हो गई पहले चरण की वोटिंग, दांव पर लगी है इन दिग्गजों की किस्मत

बिहार चुनाव: पहले घंटे में 2.4 फीसदी वोटिंग, जानिए कहाँ पड़े कितने वोट

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -