बिहार चुनाव: शुरू हो गई पहले चरण की वोटिंग, दांव पर लगी है इन दिग्गजों की किस्मत
बिहार चुनाव: शुरू हो गई पहले चरण की वोटिंग, दांव पर लगी है इन दिग्गजों की किस्मत
Share:

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि आज बिहार के 71 सीटों पर वोटिंग होनी शुरू हो गई है। जी दरअसल इन 71 सीटों पर कई हाईप्रोफ़ाइल सीटें हैं। केवल यही नहीं बल्कि कुछ सीट पर मंत्रियों की इज्जत तक दांव पर लग चुकी है और तो और कुछ सीटें चर्चित चेहरों के चलते हाई प्रोफ़ाइल में शामिल हो गईं हैं। इस लिस्ट में प्रमुख उम्मीदवारो में राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव के मैदान में शामिल हुईं हैं। उनका कड़ा मुकाबला आरजेडी के विजय प्रकाश से हो रहा है। विजय पूर्व केंद्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी कहे जाते हैं और वह जयप्रकाश नारायण यादव के भाई भी हैं।

वहीं दूसरा नाम जय प्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्या प्रकाश का है जो तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वैसे इस पहले चरण में राज्य मंत्रिमंडल के छह सदस्य भी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। इनमे गया शहर से प्रेम कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बांका से राम नारायण मंडल, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, दिनारा से जयकुमार सिंह, राजपुर से संतोष कुमार निराला शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं अन्य हाईप्रोफ़ाइल उम्मीदवार और सीट के नाम।

पहले चरण की हाईप्रोफ़ाइल उम्मीदवार और सीट -

गया शहर - प्रेम कुमार

लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा

बांका - राम नारायण मंडल

जहानाबाद - कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा

दिनारा - जयकुमार सिंह

राजपुर - संतोष कुमार निराला

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि पहले चरण में कुल 1066 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं आप जानते ही होंगे कि इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए (NDA) और यूपीए (UPA) गठबंधन के बीच तगड़ा देखने के लिए मिल रहा है, हालांकि कुछ दल इधर-उधर भी हो गए हैं। 

बिहार चुनाव: पहले घंटे में 2.4 फीसदी वोटिंग, जानिए कहाँ पड़े कितने वोट

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

बिहार चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बोले राहुल गाँधी- 'आज बदलेगा बिहार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -