शादी के बाद माँ को छोड़कर दुबई चले गए थे तेजस्वी के पिता, एक्ट्रेस ने सुनाई फैमिली स्ट्रगल्स की कहानी
शादी के बाद माँ को छोड़कर दुबई चले गए थे तेजस्वी के पिता, एक्ट्रेस ने सुनाई फैमिली स्ट्रगल्स की कहानी
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश ने एक लम्बी जर्नी तय कर ली है तथा उनका पूरा फोकस बिग बॉस की ट्रॉफी की ओर है। अभिनेत्री इसके अतिरिक्त करण कुंद्रा संग घर के भीतर अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने साथियों संग चर्चा के चलते अपनी फैमिली स्ट्रगल्स के बारे में बातें कीं। उन्होंने कहा कि जब उनके पापा बिना बताए चले गए थे तथा मम्मी से डेढ़ वर्ष तक मिले नहीं थे। ऐसा उन्होंने मां संग शादी के एक सप्ताह पश्चात् ही कर दिया था। 

तेजस्वी बोलती हैं कि- जब मेरे माता-पिता की शादी हुई थी उसके एक सप्ताह में ही मेरे पापा दुबई चले गए थे। ये एक अरेंज्ड मैरिज थी। वो डेढ़ वर्ष तक वापस ही नहीं आए। सब लोग मम्मी को कहते थे कि धोखा देकर चला गया। ये नहीं आ रहा है अब, शादी कर के भाग गया। लेकिन पापा और मम्मी एक दूसरे को लव लेटर लिखा करते थे। वे कॉल पर बात करने के लिए फोन बूथ पर पहुंचने की योजना बनाते करते थे। कितना मुश्किल था यार।

आगे तेजस्वी ने ये भी बताया कि डेढ़ वर्ष तक उनके पिता ने क्या किया। तेजस्वी ने बताया कि ये वर्ष उन्होंने दुबई में सेटल होने में लगा दिए। उन्होंने बढ़िया घर खरीदा, महंगी कार खरीदी तथा अन्य चीजें खरीदे। तत्पश्चात, उन्होंने मम्मी को दुबई बुलाया। पहले तो उनसे लोग थोड़ा नाराज थे लेकिन बाद में सब उनसे बहुत खुश हो गए। तेजस्वी ने तो ये भी कहा कि उन्हें भी कुछ वक़्त दुबई रहना पड़ा था तथा वे UAE की ही रेसिडेंट हुआ करती थीं। वही बात यदि शो की करें तो तेजस्वी प्रकाश मौजूदा वक़्त में बिग बॉस 15 की सबसे बड़ी मनोरंजन प्रतियोगी में से एक बनी हुई हैं। अभिनेत्री को शो में कई बार सलमान खान से फटकार भी पड़ी है। इसके अतिरिक्त वे करण कुंद्रा संग अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रही हैं। 

मनोरंजन जगत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब ये मशहूर स्टार हुआ संक्रमित

लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है ये मशहूर एक्टर

अब ये मशहूर अदाकारा हुई कोरोना संक्रमित, बोली- 'मैं बहुत दुखी महसूस कर रही हूं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -