'बॉस लेडी' अवतार में दिखी शहनाज गिल, देखकर फ़िदा हुए फैंस
'बॉस लेडी' अवतार में दिखी शहनाज गिल, देखकर फ़िदा हुए फैंस
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका शहनाज गिल अक्सर ख़बरों में बनी रहती हैं। कभी शहनाज के डिफरेंट लुक तो कभी उनकी मासूमियत प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं। अब शहनाज गिल का एक नया वीडियो सामने है, जिसमें वे किसी इवेंट में जाते हुए नजर आ रही हैं तथा कंप्लीट व्हाइट लुक में बिल्कुल बॉस लेडी वाइब्स दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस के चलते शहनाज व्हाइट कोर्ट और पैंट में गॉर्जियस लग रही हैं। बालों को कर्ल करते हुए शहनाज ने स्मोकी आई मेकअप अप्लाई किया है तथा किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं। वैनिटी वैन से बाहर निकलकर शहनाज ने पैप्स के लिए पोज भी किया तथा कई सारी फोटोज क्लिक करवाईं।

हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे झरने के नीचे मस्ती करते हुए दिखाई दी थीं। वीडियो में शहनाज गिल के साथ उनकी टीम के कुछ लोग भी नजर आ रहे थे। वीडियो में शहनाज झरने के नीचे खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही थीं तथा बैकग्राउंड में 'तू इतना जरूरी कैसे हुआ' सॉन्ग बज रहा था। नेचर के बीच सुकून का समय गुजारते हुए अभिनेत्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'कुदरत की गहराई में देखिए। तब आप जिंदगी को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।' हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे झरने के नीचे मस्ती करते हुए दिखाई दी थीं। 

आज ही लेकर आए ये खास जनरेटर, टीवी से लेकर चलेंगी ये सभी चीजें

VIDEO! बुरा हुआ 'द कपिल शर्मा शो' की इस एक्ट्रेस का हाल, देखकर लगेगा शॉक

'खतरों के खिलाड़ी 12' का विनर बना ये स्टार! खुद दिया ये हिंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -