बिहार में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
बिहार में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
Share:

पटना: बिहार के बख्तियारपुर से शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई। यहाँ हाईवे पर एक मिनी ट्रक सवारियों से भरे ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। इसमें 6 लोगों की जान चली गई। साथ ही 5 लोग गंभीर तौर पर चोटिल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि बख्तियारपुर के लखपुरा गांव के समीप हाईवे पर एक मिनी ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार 6 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 5 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के समय आसपास उपस्थित लोगों ने बचाव कार्य आरम्भ किया तथा पुलिस को खबर दी।

तत्पश्चात, पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चोटिल व्यक्तियों और शवों को अस्तपाल पहुंचाया। कहा जा रहा है कि लोग स्थानीय बाजार में काम करने के बाद ई-रिक्शा से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। इसके चलते लोगों ने देखा कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 8 लोग गंभीर तौर पर चोटिल हुए थे। जिन्हें पटना रेफर किया गया। इसमें 3 और व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। ASP भारत सोनी ने बताया कि 5 लोग अब भी चिकित्सालय में भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। 

उधर, यूपी के मुजफ्फरनगर में पानीपत खटीमा मार्ग पर शुक्रवार को उस वक़्त चीख पुकार मच गई, जब सत्संग में जा रहे गांव के लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की टीम ने गिराया टीपू सुल्तान का अवैध स्मारक, AIMIM विधायक ने कराया था निर्माण

सरस्वती हत्याकांड में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस ने किया खुलासा

बेटे ने अपनी ही माँ को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -