बड़ी खबर! बदलेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का उत्तराधिकारी? जानिए कौन कर सकता है नेतृत्व
बड़ी खबर! बदलेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का उत्तराधिकारी? जानिए कौन कर सकता है नेतृत्व
Share:

नई दिल्ली: एशिया के सबसे रईस व्यक्ति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बताया है कि अब ग्रुप में युवाओं को आगे लाना है। युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपनी है। मंगलवार को मुकेश अंबानी ने बताया कि वो सीनियर सहयोगियों के साथ युवा पीढ़ी को आगे लाना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग इस बात का भी जिक्र करने लगे है कि क्या रिलायंस में अब नेतृत्व बदलाव होगा।

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित संस्थान है। इस कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स है। अपने पिता धीरूभाई अंबानी से प्राप्त हुए विरासत में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज की बागडौर प्राप्त हुई थी। जिसे एक लंबे वक़्त से वो कुशलता से निभा रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में रिलायंस ने नई सफलताओं को छुआ है।

जाहिर है अपने भाई अनिल अंबानी से प्रॉपर्टी बंटवारे के पश्चात् भी मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कारोबार की नई बुलंदियों को छुआ है। हालांकि वो अब 64 वर्ष के हो चुके है, मगर अभी इसमें काम करने की क्षमता किसी युवा से कम नहीं हैं। मगर अपने पिता के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने इशारा अवश्य कर दिया कि आने वाले वक़्त में युवा पीढ़ी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें, मुकेश अंबानी के दो बेटे है। अनंत अंबानी तथा आकाश अंबानी। इसके अतिरिक्त मुकेश अंबानी की एक बेटी भी है, निशा अंबानी, जिनकी अब शादी हो चुकी है। अपने पिता धीरूभाई अंबानी के जन्मदिवस के अवसर पर मुकेश अंबानी ने स्पष्ट कर दिया कि, ऊँचे लक्ष्यों के लिए कंपनी में नये लोगों को नेतृत्व का अवसर प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिलायंस में भी अहम परिवर्तन नजर आएगा।

आपस में भिड़ गई यात्रियों से भरी 3 बसें, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

केवल बस ही नहीं बल्कि ट्रैन की भांति भी चलती है ये गाड़ी, जानिए इसकी खासियत

इन सभी मूवीज को Spider-Man ने पछाड़ा, बनी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -