केवल बस ही नहीं बल्कि ट्रैन की भांति भी चलती है ये गाड़ी, जानिए इसकी खासियत
केवल बस ही नहीं बल्कि ट्रैन की भांति भी चलती है ये गाड़ी, जानिए इसकी खासियत
Share:

जापान ने शनिवार को सार्वजनिक उपयोग के लिए विश्व का  प्रथम डुअल-मोड वाहन या DMV सर्विस शुरू की जाने वाली है। DMV एक मिनीबस की भांति दिखाई देती है और रेगुलर रबर टायरों का उपयोग करके पारंपरिक सड़कों पर चलने वाली है। लेकिन जो चीज इसे दूसरी बसों से खास बनाती है वह यह है कि इसमें स्टील के पहिये लगे होते हैं जो इंटरचेंज स्टेशनों पर सक्रीय हो सकती है। ताकि वाहन को ट्रेन की तरह रेल पर चलने में  सहायता मिल पाए। 

क्या है इसमें खास: ख़बरों की माने तो विश्व की पहली DMV को जापाने के शहर कायो में बड़े पैमाने पर जनता के लिए शुरू किया जा चुका है। हालांकि सड़कों पर चलते समय यह असाधारण नहीं दिखाई देती है। लेकिन इंटरचेंज स्टेशनों पर स्टील के पहिये सामने के रबर के टायरों को जमीन से ऊपर उठाते हैं जबकि पीछे के रबर के टायर DMV को रेल ट्रैक पर इसके आगे की ओर धकेलते है। 

स्पीड: रेलवे के अनुसार, कायो में शुरू की गई DMV सड़क पर 100 किमी प्रति घंटे की तेजी से चलती है और पटरियों पर 60 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड पर भी चल सकती है। जिसमे एक बार में 21 लोगों को ले जाने की क्षमता है। पावर के लिए इसमें एक डीजल इंजन दिया भी दिया जा रहा है। DMV को कई रंग विकल्पों में लॉन्च किया जा रहा है। 

DMV के फायदे: Asa कोस्ट रेलवे जापान के दूर-दराज के भागों में लोगों तक गतिशीलता पहुंच प्रदान करने में सहायता करने के लिए DMV की दोहरी क्षमता का समर्थन करने में लगे हुए है। CEO शिगेकी मिउरा ने मीडिया को कहा है, "DMV स्थानीय लोगों (बस के रूप में) तक पहुंच सकता है और उन्हें रेलवे में भी ले जाया जा सकता है ।" 

बड़ी खबर: भारत में इस वर्ष लॉन्च की गई अब तक की सबसे सुरक्षित ये दो कारें

पहाड़ों पर बाइक राइडिंग का कर रहें है प्लान तो जान लें ये जरुरी बात

मात्र 20 हजार में आप भी अपने घर ले जा सकते है ये कार, जानिए कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -