कमलनाथ का बड़ा दावा हमारे संपर्क में है भाजपा के विधायक
कमलनाथ का बड़ा दावा हमारे संपर्क में है भाजपा के विधायक
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की इस बार विधानसभा चुनाव जनता और भाजपा के बिच होगा। चुनाव में समय भी काम बचा है, वहीं भाजपा नए-नए पैंतरे आजमाएगी लेकिन जनता इस बार इनके बहकावे में नहीं आएगी। कमलनाथ ने कहा की भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में है। वे विधायक हमारे साथ आना चाहते है।

कमलनाथ ने कहा की मेरी नजर में जमीन से जुड़े व्यक्ति का वजन अधिक है। उन्होंने कहा की में आज भी विभिन्न समाजों के अलावा भाजपा से जुड़े कई लोगों से मिल चुका हूं। हमारा फोकस जमीन से जुड़े और जनाधार वाले व्यक्ति पर है। कमलनाथ ने कहा की हर सर्वे में आज भाजपा तथा उसके विधायकों के बुरे हाल है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मामले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की उन्हें भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने एक बयान में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का दोस्त कहा था। कमलनाथ ने कहा की एक 10 वर्ष के मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति पर इस तरह की भाषा का उपयोग करना निंदनीय है।

कमलनाथ के बयान पर भड़की भाजपा

कमलनाथ के इस बयान पर अब भाजपा भड़क गई है, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि की उनके पास समय होता और वो मुलाकात करते तो उनके विधायक उन्हें छोड़ कर क्यों जाते। उन्होंने कहा की सुर्खियों में रहने और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने हेतु वो ऐसे बयान दे रहे है। अगर वे अपनों से मिलते तो सरकार नहीं जाती। वहीं भाजपा ने दावा किया है की कई कोंग्रेसी विधायक हमारे संपर्क में है और जल्द ही पार्टी उनके लिए फैसला करेगी।

ढोल बजा कर लाड़ली बहने करेंगी CM शिवराज का स्वागत, वृहद सम्मेलन में जुटेंगी एक लाख महिलाएं

महाकाल के दर्शन करने पहुंची रवीना, पूजा करने के बाद कही दिल जीत लेने वाली बात

महाकाल के दरबार में पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, कल से शुरू होगी शिव महापुराण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -