ढोल बजा कर लाड़ली बहने करेंगी CM शिवराज का स्वागत, वृहद सम्मेलन में जुटेंगी एक लाख महिलाएं
ढोल बजा कर लाड़ली बहने करेंगी CM शिवराज का स्वागत, वृहद सम्मेलन में जुटेंगी एक लाख महिलाएं
Share:

खंडवा। प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल एक दिवसीय दौरे पर खंडवा रहेंगे। प्रदेश के मुखिया के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में 600 बसों की सहयता से करीब एक लाख महिलाओं को जुटाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह कार्य  आंगनवाड़ी वर्कर को दिया गया है।

मुख्यमंत्री खंडवा में एक वृहद महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर रहे है। मुख्यमंत्री के स्वागत में उनकी लाड़ली बहनो द्वारा ढोल-ताशे बजाए जाएंगे। महिलाओं द्वारा इसके लिए खास तैयारियां की जा रही है और ढोल बजाने का अभ्यास भी किया जा रहा है। यह सभी महिलाएं स्व-सहायता समूह की वर्कर है, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्रसिंह सोलंकी, एनआरएलएम की संगीता, नीलिमा आदि द्वारा इन महिलाओं को ढोल बजाने की ट्रेनिंग दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज के स्वागत में करीब 70 समूह वर्कर गणगौर थीम पर उनका स्वागत करेंगे।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज दोपहर 2 बजे खंडवा पहुंचेंगे, हैलीपेड से सीधे रतागढ़ महिला सम्मेलन रवाना होने से पहले भाजपा कार्यालय के साथ दादाजी मंदिर धाम भी जाएंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री शहर में रोड शो करते हुए निकलेंगे, सीएम का रोड शो रेलवे स्टेशन रोड से दादाजी मंदिर तक रहेगा। मुख्यमंत्री यहां पहली बार पार्टी और संघ कार्यालय जाएंगे।

महाकाल के दर्शन करने पहुंची रवीना, पूजा करने के बाद कही दिल जीत लेने वाली बात

महाकाल के दरबार में पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, कल से शुरू होगी शिव महापुराण

एक बार फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -