गोवा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो ने छोड़ी पार्टी
गोवा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो ने छोड़ी पार्टी
Share:

पणजी: गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राज्य के मंत्री माइकल लोबो ने मंत्री पद और विधायकी से त्यागपत्र दे दिया है। अब बताया जा रहा है कि लोबो कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। अपने इस्तीफे के बाद प्रेस वालों से बात करते हुए लोबो ने कहा कि वह पार्टी के कामकाज से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के लिए केंद्र या गोवा के किस भी भी नेता का नाम लेकर उन पर आरोप नहीं लगाए हैं।

लोबो ने कहा कि, ''मैं अपने साथ हो रहे वर्ताव से परेशान था। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ किया जाता है। मैंने अपनी आंखों से देखा है, कानों से सुना है। पार्टी इतनी बड़ी हो गई है कि उसे अब जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान की कोई कदर नहीं है। कई लोग मेरे पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। पार्टी में उतार-चढ़ाव होते हैं, मगर कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।' लोबो ने आगे कहा कि, 'मैं यह काफी समय से कह रहा हूं, मगर कोई सुनने को राजी नहीं था। मुझे लगा कि हमें दरकिनार कर दिया गया है।'

लोबो ने कहा कि वह कई सियासी दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं, मगर उनका भविष्य क्या होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि लोबो, प्रमोद सावंत कैबिनेट के अधिक मुखर सदस्यों में शामिल थे। पार्टी से इस्तीफा देने वाले तीसरे ईसाई MLA हैं। तीनों ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद से पार्टी ने एक अलग मोड़ लिया है।

केपीसीसी ने पिनरी विजयन पर सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट पर कमीशन कमाने का आरोप लगाया

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

आचार संहिता लागू होते ही क्यों 'निहत्थी' हो जाती है राज्य सरकारें ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -