गुजरात में AAP को बड़ा झटका, 6 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, 6 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी के 6 पार्षदों ने शुक्रवार को राज्य सरकार में गृह मंत्री हर्ष सिंघवी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, स्वाति क्यादा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना ने भाजपा का दामन थामा है।

बता दें कि, ये सभी नेता आम आदमी पार्टी के टिकट पर सूरत में पार्षद का चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचे थे। वर्ष 2021 में गुजरात में हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।

बता दें कि, सूरत नगर निगम में कुल 120 वार्ड हैं। इन वार्डों में से 93 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), 27 पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत  मिली थी, जबकि कांग्रेस पार्टी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। सूरत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।

14 अप्रैल को 31.79 लाख रुपये के करीब हो सकता है बिटकॉइन

अच्छी शिक्षा गरीबी को दूर कर सकती है : अरविंद केजरीवाल

मनु भाकर ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में 25 मीटर पिस्टल का जीता खिताब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -