मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान, ग्वालियर में बनेगा अहिल्या बाई का भव्य स्मारक
मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान, ग्वालियर में बनेगा अहिल्या बाई का भव्य स्मारक
Share:

गवालियर। बेहटा में आयोजित बघेल समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चरणों की सौगंध खाकर कहता हूँ की बघेल समाज के कल्याण के लिये कोई कोर कसर नहीं छोडूँगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बघेल समाज आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्वालियर-चंबल अंचल के बघेल समाज के नागरिक उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछड़े समाज की प्रगति का जब कार्य किया जाता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है। लेकिन प्रदेश में पिछड़ी जातियों के हितार्थ के लिये कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिये और उनकी जिंदगी बदलने के लिये मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिये मेधावी छात्रवृत्ति के साथ पाल, बघेल समाज के छात्र-छात्राओं को मेडीकल एवं इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिये भी सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगीं।

उन्होंने कहा कि मेडीकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा हिंदी भाषा में शुरू होने से पाल, बघेल एवं गरीब समाज के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिलबाई ने देश एवं दुनिया में सुशासन का जो मंत्र दिया, उसके इन कार्यों को आज भी याद किया जाता है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे बीच में त्याग, तपस्या और बलिदान की पूजा होती है। न्याय और कर्म की पूजा होती है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय और बलिदान का जो कार्य किया है उसे यह देश भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में बेहटा तिराहे पर माँ अहिल्या की प्रतिमा स्थापित हो जाने से यह तिराहा अब अहिल्या तीर्थ बन गया है।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने देश की आजादी में ही अग्रणी कार्य नहीं किया बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना का भी अनुकरणीय कार्य किया है। बघेल समाज के उत्थान के लिये भी मध्यप्रदेश सरकार अनेक कार्य कर रही है।

रेत से भरे डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिला घायल

अंडेबकर के छायाचित्र से छेड़खानी करने वालो के खिलाफ भीम आर्मी ने पुलिस से की शिकायत

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना : ईश्वर से प्रार्थना करेंगे आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -