रेत से भरे डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिला घायल
रेत से भरे डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिला घायल
Share:

श्योपुर। प्रदेश में हमे आये दिन रफ़्तार के कारण हादसे होते हुए नजर आरहे है। वही रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक ने अस्पताल में भर्ती कराया है। और घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।    

जानकारी के मुताबिक घटना श्योपुर-पाली हाईवे पर जाटखेड़ा पेट्रोल पंप के पास की है, जहां तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर के साथ स्कूटी सवार महिलाएं काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। एक महिला के पैर और कंधे से डंपर का पहिया गुजर गया। वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना स्थल से गुजर रहे कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल घटनास्थल पर रुके और घायल महिलाओं को डंपर के नीचे से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज जारी है। टक्कर मारने वाले डंपर पर नंबर प्लेट नहीं थी। घटना के बाद विधायक ने पुलिस पर रिश्वत लेकर रेत से भरे ओवरलोड वाहन चलवाने के आरोप लगाए हैं और आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना : ईश्वर से प्रार्थना करेंगे आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर झूल कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलि

'CM शिवराज ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया': कमलनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -