कांग्रेस के मशाल मार्च में हुआ बड़ा हादसा, आग की चपेट में आए 5 कार्यकर्ता
कांग्रेस के मशाल मार्च में हुआ बड़ा हादसा, आग की चपेट में आए 5 कार्यकर्ता
Share:

जगदलपुर: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाले किए गए 'मशाल मार्च' (Mashaal march) के चलते आग की चपेट में आने से कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता झुलस गए। सभी को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जगदलपुर में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में और "लोकतंत्र बचाने" को लेकर केंद्र के खिलाफ निकाले किए गए 'मशाल मार्च' के चलते कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता झुलस गए।

जगदलपुर स्थित महारानी चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने कहा, "उनमें से चार लोग 10-15 प्रतिशत जले हुए हैं, जबकि एक शख्स 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। हालांकि, सभी की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।" इससे पहले 28 मार्च को दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में 'मशाल' मार्च निकाला था, जिसमें कई नेताओं को गिरफ्त में लिया गया था। 

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया, जिन्हें राहुल गांधी की अयोग्यता एवं 'लोकतंत्र को बचाने' के लिए सरकार के खिलाफ अपने अभियान के तहत लाल किले के बाहर से गिरफ्त में लिया गया था। पार्टी के सांसद एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति' मार्च में हिस्सा लेने के लिए शाम 7 बजे लाल किले पर एकत्र हुए थे। गिरफ्त में लिए गए कार्यकर्ताओं को उत्तरी दिल्ली के किंग्सवे कैंप थाने लाया गया था। पार्टी के महीनेभर के अभियान में 35 प्रमुख शहरों में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जिला और राज्य स्तर पर जय भारत सत्याग्रह एवं राष्ट्रीय स्तर पर जय भारत महा सत्याग्रह सम्मिलित हैं। 

कांग्रेस के सत्याग्रह में पार्टी के ही नेता को बोलने नहीं दिया गया, थरूर बोले- ये अपमानजनक

TSPSC पेपर लीक: भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष से वाईएस शर्मिला ने की मुलाक़ात, संयुक्त मार्च की मांग

सासाराम-बिहारशरीफ उपद्रव पर आया CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'जानबूझकर हुई गड़बड़ी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -