बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर खोजने वाले महान पुरातत्वविद् डॉ बीबी लाल का निधन
बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर खोजने वाले महान पुरातत्वविद् डॉ बीबी लाल का निधन
Share:

नई दिल्ली: बीबी लाल के नाम से पहचाने जाने वाले पुरातत्वविद् ब्रज बासी लाल का 101 साल की उम्र में देहांत हो गया है। सन 1921 में जन्मे और पद्म विभूषण से नवाज़े गए बीबी लाल ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर खोजा था। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टीज के निदेशक के पद पर भी कार्य किया था।

भाजपा सरकार के मंत्री जी किशन रेड्डी ने पुरातत्वविद के निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'प्रो बीबी लाल जी के देहांत से हमने उन प्रतिभाशाली दिमागों में से एक को खो दिया है, जिन्होंने 4 दशकों से ज्यादा समय तक हमारे पुरातात्विक उत्खनन और प्रयासों में अहम योगदान दिया।' बता दें कि लाल 1968 और 1972 के बीच ASI के महानिदेशक थे और उन्होंने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर खुदाई की अगुवाई किया था। उनके नेतृत्व में ही ASI द्वारा साइट पर एक प्राचीन मंदिर के अस्तित्व को साबित किया गया था।

इसक साथ ही वयोवृद्ध पुरातत्वविद् ने रामायण में संदर्भ वाले कुछ स्थलों की जाँच के लिए 1975 और 1976 के बीच रामायण के पुरातत्व नामक एक परियोजना का नेतृत्व किया था। उन्होंने बाबरी ढाँचे के ठीक दक्षिण में क्षेत्र की खुदाई करते वक़्त स्तंभ मिलने के सबूत पेश किए थे। उन्होंने बाबरी ढाँचे के पास स्तंभ आधारों की खोज के संबंध में 7 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट लिखी थी। हालाँकि, खोज के बाद क्षेत्र से सभी तकनीकी सुविधाओं को वापस ले लिया गया और प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था। प्रोफेसर लाल द्वारा कई बार अनुरोध करने के बाद भी इसे फिर से आरम्भ नहीं किया गया और यह काम 10-12 वर्षों तक बंद रहा। इसकी अंतिम रिपोर्ट कभी पेश ही नहीं की गई थी, मगर उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद द्वारा 1989 में रामायण और महाभारत की ऐतिहासिकता पर अपने खंड में प्रकाशित किया था।

'जीसस ही असली ईश्वर, हिन्दू भगवानों जैसे नहीं..,' बोलता रहा पादरी, सुनते रहे 'जनेऊधारी' राहुल गांधी

मंदिरों के लिए 35 कानून, चर्च-मस्जिद के लिए एक भी नहीं, क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से माँगा जवाब

कहाँ गया दिल्ली का पैसा ? 4 सालों से 12 कॉलेजों में वेतन का संकट, कोई सुनने वाला नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -