भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने केरल जाएंगे CM भूपेश बघेल
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने केरल जाएंगे CM भूपेश बघेल
Share:

रायपुर: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है। जी हाँ और पार्टी के कई दिग्गज नेता भी लगातार इस यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अब इस यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कन्याकुमारी में शामिल हो चुके हैं। जी हाँ और अब आज वह इसी कड़ी में केरल जा रहे हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत आज भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कोवलम से आगे बढ़ेगी।

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा भी 16 और 17 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली हैं। आप सभी को बता दें भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश किया था और आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि 19 दिन तक केरल के सात जिलों में ये यात्रा चलेगी। जी हाँ और इस दौरान जिले में ये यात्रा करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसके बाद 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

करीब 150 दिन की इस पैदल यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी और इस यात्रा में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। अब आज यात्रा का 9वां दिन है। आपको पता हो पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा सौंपा था और इसके बाद यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी।

पनवेल फॉर्म हाउस में तमाम हो जाता सलमान खान का काम, बनाया गया था मारने का प्लान B

लखीमपुर: 2 दलित बहनों की रेप के बाद हत्या, जुनैद, सोहैल, आरिफ समेत 6 गिरफ्तार

अस्पताल ले जाने को कहा तो भड़का बेटा, अपनी ही माँ की कर दी बेरहमी से हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -