लखीमपुर: 2 दलित बहनों की रेप के बाद हत्या, जुनैद, सोहैल, आरिफ समेत 6 गिरफ्तार
लखीमपुर: 2 दलित बहनों की रेप के बाद हत्या, जुनैद, सोहैल, आरिफ समेत 6 गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में 2 दलित बहनों की बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने अब तक कुल 6 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम जुनैद, सोहैल, आरिफ, हाफ़िज़, छोटू और करीमुद्दीन हैं। पुलिस से हुई मुठभेड़ में जुनैद के पैर में गोली लगी है। आरोपितों पर पीड़िता को बहला-फुसला कर खेत में ले जाने और वहाँ बलात्कार करने के बाद क़त्ल करने का आरोप है। घटना बुधवार (14 सितम्बर 2022) की है।

 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए खीरी के SP संजीव सुमन ने बताया है कि सभी नामजद अभियुक्तों को अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, छोटू नाम के युवक ने सबसे पहले आरोपितों को लड़की से परिचित करवाया था और सभी में दोस्ती हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दोस्ती के बाद तीनों लड़के गाँव में आकर लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए। बताया गया कि खेत में लड़कियों के विरोध के बाद भी उनका बलात्कार किया, तो लड़कियाँ आरोपितों से शादी के लिए कहने लगीं।

 

पुलिस ने बताया कि शादी की बात से नाराज हो कर आरोपितों ने लड़कियों के ही दुपट्टे से गला दबा कर उन्हें मार डाला। बाद में सभी आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों लड़कियों के शव को पेड़ पर टाँग दिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक इतनी जानकारी सामने आई है, जिस पर आगे की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकाओं के पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। जाँच से निकले तथ्यों से मीडिया को अवगत करवाया जाएगा।

'ऐसी सजा देंगे कि रूह कांप जाएगी..', लखीमपुर में दो दलित लड़कियों की मौत पर बोले ब्रजेश पाठक

इंदिरा गांधी भी थी जिनकी काबिलियत की मुरीद, जानिए उन 'सुब्रमण्यम स्वामी' के बारे में दिलचस्प बातें

बीमार पिता को अपना लिवर देना चाहता था नाबालिग बेटा, जब तक SC फैसला देता, हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -