मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर दिग्गज गायक, संगीतकार एवं गीतकार भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) का आज जन्मदिन है। भारत रत्न से सम्मानित भूपेन हजारिका ने अपनी बेहतरीन आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। भूपेन हजारिका ऐसे विलक्षण कलाकार थे कि वे स्वयं ही अपने गीत लिखते थे, उन्हें संगीतबद्ध करते तथा गाते थे। हजारिका ने गीत-कविता लेखन, गायन, फिल्म निर्माण एवं पत्रकारिता सहित कई विधाओं में काम किया। असमिया साहित्य और संस्कृति को उन्होंने विश्व मंच तक पहुंचाने का काम किया। उन्हें असम रत्न (Assam Ratna) से भी सम्मानित किया गया था।
भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितम्बर, 1926 को असम के सदिया (Sadiya, Assam) में हुआ था। उनके पिता का नाम नीलकांत हजारिका एवं माता का नाम शांतिप्रिया हजारिका था। भूपेन 7 भाइयों एवं 3 बहनों में सबसे बड़े थे। प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी से पूरी करने के पश्चात् उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। 1944 में ऑनर्स से स्नातक करने के पश्चात् उन्होंने 1946 में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
तत्पश्चात, उन्होंने कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन में पी. एचडी. की उपाधि प्राप्त की। भूपेन हजारिका ने कम उम्र से ही गीत लिखना तथा गाना आरम्भ कर दिया था। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में पहला गीत लिखा। बोला जाता है कि तेज़पुर में एक समारोह में वर्ष के भूपेन असमिया लोकगीत बोरगीत गा रहे थे। कलागुरू के नाम से मशहूर ज्योति प्रसाद अगरवाला उनके गीत से बहुत प्रभावित हुए। ज्योति प्रसाद अगरवाला ने उनकी 1939 में बनी असमिया फिल्म इन्द्रामालोटि (इंद्रमालती) में 12 वर्ष की आयु में भूपेन हज़ारिका से दो गीत रिकॉर्ड करवाए।
टिंकू जिया गाने पर सारा अली ने किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
'वह सिर्फ एक नाम जिसे मैंने सुना था' विक्की संग अपने रिलेशन पर कैटरीना ने किया खुलासा
एक दूसरे से मिलते ही अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर छुने लगे पैर, इंटरनेट पर छाया VIDEO