रिलीज होते ही खेसारी लाल के गाने ने मचाई धूम, खुशबू तिवारी के साथ लगाए ठुमके
रिलीज होते ही खेसारी लाल के गाने ने मचाई धूम, खुशबू तिवारी के साथ लगाए ठुमके
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के लोकप्रिय सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'DJ लगाके गरियाइब सनम' रिलीज होते ही प्रशंसकों के बीच बहुत तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस सांग को कुछ ही समय में बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिलना आरम्भ हो गई। अपने सांग और फिल्मों को लेकर ट्रेंड में रहने वाले भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना 'DJ लगाके गरियाइब सनम' बहुत सुर्खियां बटौर रहा है। 

वही लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी टिप्स भोजपुरी ने यह गाना रिलीज किया है। इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा खुशबू तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जो भोजपुरी के फैंस तथा खेसारी लाल यादव के प्रशंसकों को बहुत पसंद भी आ रही है। म्यूजिक आर्य शर्मा तथा पीआरओ रंजन सर्वेश का है। वहीं, लिरिक्स यादव राज के है।

वही इन दिनों लगन का सीजन है, तो अधिकतर भोजपुरी गाने शादी ब्याह से जोड़कर ही रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का यह सांग भी कुछ ऐसा ही हैं जिसमें खेसारी लाल यादव की प्रेमिका का विवाह किसी और से हो रहा होता है तथा तभी वह अपनी प्रेमिका से बोलते हैं कि 'DJ लगाके गरियाइब सनम'। सांग का निर्माण तथा बोल दोनों भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के जुबान पर चढ़ने लगे हैं।

शाइन शेट्टी और नंदिता श्वेता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बनाई फिल्म

शहनाज गिल बनीं चंडीगढ़ की मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020, सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही ये बात

चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट के कारण बची शख्स की मां की जान, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -