इंटरनेट पर 'झरेलिया' ने मचाया धमाल, कुछ ही समय में मिले लाखों व्यूज
इंटरनेट पर 'झरेलिया' ने मचाया धमाल, कुछ ही समय में मिले लाखों व्यूज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने मशहूर एक्टर और गायक नीलकमल सिंह का म्यूजिक वीडियो 'झरेलिया' रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया है। इस सांग को 48 घंटे में 23 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हुए हैं। नीलकमल इस सांग में सोशल मीडिया सेंसेशन अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस सांग को नीलकमल सिंह एवं गायिका शिल्पी राज ने साथ मिलकर गाया है। 

वही इंटरनेट पर 'झरेलिया' छाया हुआ है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के 24.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यह प्रथम बार है जब नीलकमल एवं आकांक्षा ने एक साथ काम किया है। दर्शकों को दोनों ही कलाकारों की कैमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। इस सांग को अबतक 72 हज़ार उपयोगकर्ता पसंद कर चुके हैं। 

वही सांग में नीलकमल सिंह ई-रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके ई-रिक्शा में नीलकमल मेल लिखा हुआ है। वहीं, आकांक्षा उनकी प्रेमिका का किरदार प्ले करते हुए दिखाई दे रही हैं।  इस बेहतरीन सांग का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वहीं इसके मेकर रत्नाकर कुमार हैं। सांग के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन आर्यन देव ने किया है। इसे कोरियोग्राफ सम्राट अशोक ने किया है तथा प्रोडक्शन हैड पंकज सोनी हैं। बता दें कि नीलकमल सिंह पहले भी कई हिट सांग दे चुके हैं। नीलकमल के  'जान तोहार मम्मी कसम', 'जनरेटर' तथा 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' जैसे सांग सुपरहिट हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर खेसारी-काजल के इस बेहतरीन गानें ने मचाया धमाल, देंखे वीडियो

रिलीज हुआ सपना चौधरी का ये बेहतरीन गाना, यहां देंखे वीडियो

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को मात देती है भोजपुरी की ये मशहूर हसीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -