मुंबई में CAA के खिलाफ रैली करना चाहते थे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, पुलिस ने नहीं दी इजाजत
मुंबई में CAA के खिलाफ रैली करना चाहते थे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, पुलिस ने नहीं दी इजाजत
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। ये रैली 21 फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाली थी। इस रैली में चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।

चंद्रशेखर इससे पहले भी CAA विरोधी प्रदर्शनों में नज़र आ चुके है। उन्होंने शीर्ष अदालत में इसके खिलाफ याचिका भी दाखिल की थी जिसमें उन्होंने CAA को सरकार की मनमानी करार दिया था। दिल्ली में CAA के विरोध में हुए प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें अरेस्ट भी किया था। चंद्रशेखर आए दिन विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध अभी तक ठंडा  नहीं पड़ा है। इस कानून को हटाने की मांग करने वाले विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला अब भी जारी हैं।

राजधानी के शाहीन बाग में 15 दिसंबर 2019 से ही धरना-प्रदर्शन जारी है। यह मामला शीर्ष अदालत तक भी पहुंचा। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा है कि धरना-प्रदर्शन करना आपका मौलिक अधिकार है, किन्तु इस तरह से रोड जाम करना सही नहीं है। धरना-प्रदर्शन के लिए भी स्थान निर्धारित है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए मध्यस्थों की नियुक्ति की है।

नीलामी से पहले एयर इंडिया ने कर दिया ऐसा काम, पीएम मोदी भी बोल उठे - वाह !

Sukanya Samriddhi Yojana: जानिये इस स्कीम में निवेश करने का तरीका, कैसे है मुनाफे का सौदा

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आयी बढ़ोतरी, चांदी के दाम में उछाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -