CAA: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर हिरासत में, जमा मस्जिद में कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
CAA: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर हिरासत में, जमा मस्जिद में कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में दिन भर प्रदर्शन करने के बाद शनिवार सुबह भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। बता दें शुक्रवार को चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद के सामने एक बड़ी रैली में हिस्सा लिया था, जिस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। किन्तु वे अपने साथियों की सहायता से पुलिस की गिरफ्त से छूटने में कामयाब रहे।

कल दिल्ली में जामा मस्जिद सहित दूसरी जगह बड़े विरोध प्रदर्शन हुए। शाम को पुलिस ने दरियागंज में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दिल्ली गेट इलाके में लाठी चार्ज भी किया। लगभग 25 से 30 लोगों का उपचार भी किया जा रहा है। इसमें पुलिस और आम लोग दोनों शामिल हैं। घायलों को उपचार हेतु एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सभी स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं। तमाम स्टेशन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान समेत आठ से ज्यादा राज्य नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को इस कानून को फ़ौरन निरस्त करना चाहिए।

केरल के CM ने कर्नाटक CM को किया आग्रह, मीडिया से जुड़ा है मामला

बिहार में नहीं लागू करेंगे NRC मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

महिंदा एंड महिंद्रा के चेयरमैन पद से हटेंगे आनंद महिंद्रा, सभालेंगे ये जिम्मा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -