भारती के गोला का हुआ अन्नप्राशन, सामने आया जबरदस्त VIDEO
भारती के गोला का हुआ अन्नप्राशन, सामने आया जबरदस्त VIDEO
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती अप्रैल के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के पश्चात् वह बहुत जल्द ही काम पर वापस आ गई थीं। इसके बाद वह और उनके पति लक्ष्य निरंतर बेटे लक्ष्य के वीडियोज प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में भारती अमृतसर पहुंचीं। वहां उन्होंने बेटे का अन्नप्राशन किया। भारती ने इस फंक्शन की जबरदस्त झलकियां अपने फैंस के साथ साझा की हैं। 

अपने व्लॉग पर भारती मजेदार वीडियोज साझा करती हैं। उन्होंने रीसेंट वीडियो अपने बेटे के अन्नप्राशन का शेयर किया है। इस वीडियो में भारती के ससुरालवाले नजर आ रहे हैं। भारती सबके साथ हंसी-मजाक कर रही हैं। कॉमेडी क्वीन ने वहां सबके साथ फोटोज खिंचवाईं, डांस किया एवं हर्ष के साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी फनी था। भारती अमृतसर पहुंची तथा वहां जाकर छोले और कुल्चे खाती नजर आई। भारती ने अपनी मेड के गंदे पैर दिखाकर खूब मजाक उड़ाया। तत्पश्चात, भारती ने परिवारवालों के भी गंदे पैर दिखाए। भारती ने फैमिली मेंबर्स के साथ फनी कॉम्पिटीशन किया। फिर भारती ने बताया कि उनकी छुट्टियां थीं अमृतसर आने का निर्णय लिया तथा तय हुआ कि गोला का अन्नप्राशन कर लिया जाए।

भारती अपने बच्चे और पति के साथ पूजा में बैठीं। तत्पश्चात, उसे अन्न खिलाया। इसके बाद भारती ने घरवालों के साथ डांस किया। व्लॉग के आखिर में हर्ष ने खुलासा कि भारती के कारण वह अलग-अलग रंग के मोजे पहने बैठे हैं। मुंबई से गलती से सॉक्स का अलग पेयर आ गया है। इसके बाद भारती अपने परिवार के साथ डांस करती नजर आती हैं। 

VIDEO! पापा बोनी के कारण शर्मिंदा हुई जाह्नवी कपूर, सबके सामने कह डाली ये बात

इंटरनेट पर छाया अब्दू रोजिक का ये वीडियो, देखकर हैरान हुए लोग

अपने जन्मदिन पर अंजलि अरोड़ा ने पहन डाली ऐसी ड्रेस, देखकर हैरान रह गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -