अंगूरी भाभी ने शेयर किये अपने ग्लैमरस फोटोज, देखिये रियल लाइफ में शुभांगी आत्रे की तस्वीरें
अंगूरी भाभी ने शेयर किये अपने ग्लैमरस फोटोज, देखिये रियल लाइफ में शुभांगी आत्रे की तस्वीरें
Share:

मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' की लोकप्रियता काफी अधिक है। वही शो में दिखाए जा रहे कनपुरिया अंदाज़ के साथ दिलचस्प कैरैक्टर और उनका दमदार अभिनय फैंस को लोटपोट करने वाला है। इसके साथ ही छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले इस कॉमेडी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही शुभांगी आत्रे को लोग उनके असल नाम से कम, बल्कि 'अंगूरी भाभी' के नाम से ज्यादा जानते हैं। वही शुभांगी से पहले शो में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभा रहीं थीं,इसके अलावा  जिन्होंने शो के प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ कुछ कंट्रोवर्सी के चलते शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद शुभांगी आत्रे ने अंगूरी भाभी के रोल में शो में एंट्री ली और बहुत ही काम समय में दर्शकों को अपने दमदार अभिनय का कायल बना दिया है ।

इसके अलावा शो में मुख्य किरदार निभा रहीं शुभांगी एक सीधी-सादी अंगूरी भाभी' का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। वही पारम्परिक साड़ी और हैवी ज्वेलरी वाले लुक में अंगूरी भाभी बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। परन्तु , उनके द्वारा शेयर की गईं उनकी कुछ तस्वीरों से ये साफ होता है कि उनकी रियल लाइफ उनकी रील लाइफ से काफी अलग और ग्लैमरस है।वही  परदे पर भारतीय परिधान में नजर आने वाली शुभांगी रियल लाइफ में अपने कैरेक्टर से परे काफी हॉट अंदाज़ में नजर आती हैं। शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन हॉट ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं। समुद्र के किनारे जब पहली बार उन्होंने अपना बिकिनी लुक शेयर लिया तो फैंस के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई। 

वही शो में उनकी सीधी इमेज से प्रभावित होने की वजह से उनको इतने बोल्ड अवतार में देखना चौका देने वाला है। अंगूरी भाभी ने हॉट जिम वियर में एक्सरसाइज़ करते हुए एक वीडियो भी साझा किया था जो सोशल साइट्स पर काफी ट्रेंडिंग रहा था। जानकारी के लिए बता दें की टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले शुभांगी ने प्रिंट के लिए एक शैम्पू का ऐड किया था। शादी के बाद उन्होंने अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट किया। 2006 में उन्होंने टीवी में पहली बार एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी ज़िन्दगी की' में कस्तूरी का रोल निभाकर एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वो 'हवन' नाम के सीरियल में एक नेगेटिव कैरेक्टर में नजर आईं है । वर्ष 2013 में सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो चिड़ियाघर में उन्होंने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया और संयोगवश 3 साल बाद फिर से उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' में भी शिल्पा शिंदे की जगह ली। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Some candid moments  #shubhangiatre #angooribhabhi #byebye2019 #lastthreedaysof2019

A post shared by Shubhangi.A (@shubhangiaofficial) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#masqueradeparty

A post shared by Shubhangi.A (@shubhangiaofficial) on

 

BB13 : रश्मि से झगड़े के बीच शहनाज़ नई की औकात की बात, फिर कहा- 'इसमें कोई गलत नहीं है'

BB13 : माँ के घर में आते ही इमोशनल हुए सिद्धार्थ, बताया-'ये हमेशा बेइज्जती करवाता है'

'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका ने फिर रचा प्रेरणा के खिलाफ षड़यंत्र, अनुराग को मिलेगा ये मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -