'रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ' का उदाहरण देकर हनी सिंह ने किया बेशर्म रंग का सपोर्ट
'रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ' का उदाहरण देकर हनी सिंह ने किया बेशर्म रंग का सपोर्ट
Share:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जल्द पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि दीपिका और शाहरुख को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। केवल यही नहीं बल्कि फिल्म को भी ना देखने के लिए कहा जा रहा है। जी दरअसल जब से फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है इसे लेकर विरोध शुरु हो गया है। इस गाने में दीपिका की बिकनी के कलर को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि गाने में जानबूझकर एक्ट्रेस को भगवा रंग की बिकनी पहनाई गई है जिससे सतानत धर्म की भवनाएं आहत हुई हैं।

नहीं रहा साउथ का ये मशहूर स्टार, PM मोदी ने भी जताया शोक

केवल यही नहीं बल्कि गाने में दीपिका की भगवा बिकनी का संत समाज और उलेमा के साथ कई राजनैतिकों दलों ने इस पर आपत्ति जताई है। केवल यही नहीं बल्कि कई जगहों पर किंग खान और दीपिका के पोस्टर तक जलाए गए हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने गाने का सपोर्ट भी किया है। अब इसी लिस्ट में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नाम शामिल हो गया है जिन्होंने पठान के गाने बेशर्म रंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब यो यो हनी सिंह से पठान के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर हो रहे विवाद को लेकर उनसे उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'पहले बहुत आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन कहीं ज्यादा सेंसिबल थे। वह दिमागी रूप से समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते।।।'

इसी के साथ उन्होंने अपनी बात को साबित करते हुए कहा, "रहमान सर का एक गाना था, 'रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ'।।।लोगों ने इसे एक्सेप्ट किया। मैं इसे सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, लेकिन जब मैंने इस तरह के बोल बनाए तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अब ये और भी बुरा है, लोग ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं।" वहीं अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "लोग उस समय बहुत समझदार थे और कविता को समझते थे और उसे कभी गंदी चीज के रूप में नहीं देखते थे। आजकल कोई 'चोली के पीछे क्या है' जैसे गाने बनाता है तो लोग सिर पर बैठकर पूछते हैं, 'क्या हो रहा है?" वैसे हनी सिंह से पहले कई स्टार्स बेशर्म रंग का खुलकर सपोर्ट कर चुके हैं। आपको बता दें कि पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Men VS Wild के Bear Grylls को दिल्ली हाईकोर्ट का समन, जानिए क्या है मामला

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने लीक से हटकर किया ये काम

'डीजे वाले बाबू गर्ल' नताशा ने पति संग करवाया फोटोशूट, जिसे देख आप भी हो जाएंगे खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -