पंचायत चुनाव से पहले बारूद के ढेर पर बंगाल! अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 9 शव बरामद, कई घायल
पंचायत चुनाव से पहले बारूद के ढेर पर बंगाल! अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 9 शव बरामद, कई घायल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मंगलवार (16 मई, 2023) को गैर कानूनी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। भाजपा बंगाल इकाई ने मामले में जाँच NIA से कराने की माँग की है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस बीच आरोप लगाया गया है कि पटाखा बनाने की गैर कानूनी फैक्ट्री एगरा के सहड़ा क्षेत्र के 177 खादीकुल बूथ पर सत्ताधारी TMC के नेता कृष्णपद बाग उर्फ ​​भानु बाग के घर चल रही थी। यहां पटाखे बनाने के नाम पर बम तैयार किए जा रहे थे। 

 

मजूमदार ने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में हुए बम ब्लास्ट की जाँच NIA से कराई जाए, ताकि असलियत सामने आ सके। उन्होंने आगे लिखा कि घटनास्थल के आसपास कई अवैध पटाखे बनाने वाली फैक्ट्रियाँ मौजूद हैं। इस प्रकार की घटनाएँ इलाके के लोगों की सुरक्षा के लिए चिंताजनक हैं। मजूमदार ने आगे लिखा है कि घटना के संदर्भ में यह जानना आवश्यक है कि यह किसी ऐसे नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। मजूमदार का कहना है कि राज्य में पंचायत चुनाव पास आ रहे हैं, ऐसे में अवैध गतिविधियों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले की गंभीरता के मद्देनज़र केंद्र सरकार से दखल देने और NIA जाँच का आग्रह किया है।

 

दूसरी ओर पूर्वी मेदिनीपुर के SP अमरनाथ के। ने कहा है कि इस फैक्ट्री में अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे। पहले भी यहाँ पुलिस ने रेड मारी थी और फैक्ट्री के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ था। एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने फैक्ट्री पर रेड मारा था, मगर कुछ भी नहीं मिला था। धमाके के बाद अब तक 9 लाशें निकाली जा चुकी हैं। तलाशी अभियान अब भी जारी है। बता दें कि, घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि जिस रिहायशी इमारत में यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गई। वीडियो में धमाके के बाद जली हुई फैक्ट्री और खेतों व आस पास के क्षेत्र में पड़े अधजले शव देखे जा सकते हैं। सीएम ममता ने मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अब टाटा ग्रुप बनाएगा iPhone! बैंगलोर में खरीदा प्लांट

तीन तलाक़ देकर हलाला का दबाव बना रहा था पति, महिला ने धर्म बदलकर हिन्दू युवक से कर ली शादी

जासूसी के आरोप में CBI ने फ्रीलांस जर्नलिस्ट विवेक रघुवंशी के खिलाफ दर्ज की FIR

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -