The Kerala Story पर बंगाल सरकार ने लगाया बैन, सीएम ममता बोलीं- ये मनगढंत कहानी...
The Kerala Story पर बंगाल सरकार ने लगाया बैन, सीएम ममता बोलीं- ये मनगढंत कहानी...
Share:

कोलकाता: केरल में लव जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद की घटनाओं पर आधारित फिल्म  'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई राज्यों में विपक्षी दल, इसका विरोध कर रहे हैं, जिसमे कांग्रेस प्रमुख है। अब खबर सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को अपने राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है। 

सीएम ममता का कहना है कि, यह फिल्म तथ्यों से दूर है। पश्चिम बंगालकी सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के प्रेस वार्ता में भी फिल्म का विषय सामने आया. प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म के प्रति अपना गुस्सा प्रकट किया। उन्होंने इस फिल्म की कहानी को सीधे ही मनगढ़ंत करार देते हुए फिल्म पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने ये आशंका भी जताई कि, ये लोग अब बंगाल फाइल्स (संभवतः 'डायरेक्ट एक्शन डे' पर) बनाने वाले हैं। हालाँकि, गौर करने वाली बात ये भी है कि, एक तरफ जहाँ ममता बनर्जी इस फिल्म को मनगढंत बता रहीं हैं, वहीं केरल के 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व DGP खुद राज्य में लव जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद की बात को स्वीकार कर चुके हैं।  

केरल में जिहाद को लेकर क्या हैं पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयान :-

हालाँकि, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंद और ओमान चांडी (कांग्रेस) खुलकर केरल में लव जिहाद और लड़कियों के धर्मान्तरण की बात स्वीकार चुके हैं। 2010 में केरल के तत्कालीन सीएम वीएस अच्युतानंदन ने PFI, केरल में कट्टरपंथी इस्लामिक धारा को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि- PFI अगले 20 वर्षों में पैसे और शादियों (लव जिहाद) का इस्तेमाल करके 'केरल' को इस्लामी राज्य बना देगा। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि कट्टरपंथी, युवाओं का धर्मांतरण कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को बाकायदा पैसे भी दिए जा रहे हैं और उन्हें गैर-मुस्लिम लड़कियों से शादी करने के लिए भी कहा जा रहा है। 

केरल कांग्रेस के एक और पूर्व सीएम ओमन चांडी ने 25 जून 2012 को विधानसभा के पटल पर एक आंकड़ा रखा था। उन्होंने बताया था कि 2006 से लेकर 2012 के बीच 2500 से अधिक गैर-मुस्लिम लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए बाध्य किया गया है। वहीं, वर्ष 2017 में केरल के पूर्व DGP टीपी सेनकुमार ने भी स्वीकार किया था कि केरल में 'लव जिहाद' एक क्रूर सच्चाई है, जिसे नकार नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि कई लड़कियां इसका शिकार बनी और क्रूर मानसिकता वाले आतंकी संगठन ISIS में भर्ती हुईं, हालाँकि उन्होंने स्पष्ट आंकड़ा नहीं बताया था। यहाँ तक कि, केरल का सिरो मालाबार चर्च भी बीते कई वर्षों से ईसाई लड़कियों के धर्मांतरण को लेकर लव जिहाद का मुद्दा उठता रहा है। इन बयानों को देखने से ये बात तो सत्य लगती है कि, केरल में कई लड़कियों का धर्मान्तरण हुआ है और उनमे से कई आतंकी बनने के लिए दूसरे देशों में भेज दी गई हैं। लेकिन, आंकड़े और ठोस सबूत सामने न आने के कारण सभी चुप हैं, हालाँकि, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जब ये स्वीकार किया है तो सबूत जरूर होंगे।  

The Kerala Story: प्यार, धर्मान्तरण और आतंकवाद..! दिल दहला देगी इन 3 लड़कियों की कहानी

The Kerala Story को झूठा साबित करो 10 करोड़ दूंगा ! विरोध कर रहे लोगों को किसने दिया चैलेंज ?

Video: '20 साल में केरल को इस्लामी राज्य बना देंगे..', क्या अपने सुना है केरल CM का 2010 का बयान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -