इस वजह से टॉयलेट साफ़ करने लगे थे विनोद खन्ना
इस वजह से टॉयलेट साफ़ करने लगे थे विनोद खन्ना
Share:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना 80 के दशक में सिर्फ एक ही अ​भिनेता थे जो कड़ी टक्कर देने में सबसे आगे थे वह थे अमिताभ बच्चन। आपको बता दें आज विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। मशहूर एक्टर विनोद खन्ना मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। एक वक्त ऐसा था वह बॉलीवुड के सुपरस्टार की गिनती में सबसे ऊपर थे। आज उनके इस खास दिन पर आपको उनसे जुड़ें कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं-

पाकिस्तान और भारत के विभाजन के बाद विनोद खन्ना अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए ​थे। इसके बाद मुंबई में रहकर उनका जीवन ​बीता। विनोद खन्ना का सपना था कि वह इंजीनियर बनेे लेकिन पढ़ाई में उनकी रूचि नहीं थी। किसी ने उन्हें थियटेर के बारे में बताया तो उन्होंने ​थियेटर जॉइन कर लिया। उस वक्त वह कॉलेज में थे। थियेटर के दौरान विनोद खन्ना की मुलाकत गीतांजलि से हुई जो उनकी पहली पत्नी थीं। 

विनोद खन्ना ने फिल्म 'मन का मीत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा हिट नहीं रही। इसके बाद उन्होंने 15 ​फिल्में एक साथ साइन कर ली थी। उनकी सभी फिल्में हिट होने लगी। इसी बीच विनोद खन्ना पिता बन गए। तब उन्हें दो बच्चे हुुए अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना। आपको बता दें विनोद खन्ना ऐसे एक्टर थे जो संडे के दिन काम नहीं करते थे। वह बहुुत बड़ें सुपरस्टार बन गए थे। उनके पास खूब पैसा आ गया था लेकिन जीवन में शांति नहीं थी जिस वजह से वह अमेरिका में गुरू ओशो के आश्रम चले गए। वहां आश्रम में विनोद खन्ना करीब 5 साल तक रहे। उन 5 सालों में उन्होंने बहुत काम किया यहा तक टॉयलेट भी साफी की और माली भी बने। जब वह अमेरिका से लौटे तो पत्नी गीतांजलि ने उन्हें तलाक दे दिया था। इसके बाद उनका परिवार टूट गया था।   

विनोद खन्ना ने अपने जीवन के अकेलेपन को दूर करने के लिए दूसरी शादी कविता से की। जिनसे आज उन्हें एक बेटा और बेटी हैं। अमेरिका से लौटने के बाद विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में एक बार फिर फिल्म 'इंसाफ' से शुरूआत की लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। विनोद खन्ना लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। 27 अप्रैल 2017 में उनका निधन हो गया। 

VIDEO! इवेंट के बीच ऐश्वर्या राय ने कर दिया कुछ ऐसा कि फैंस हो गए दीवाने

बिना कपड़े बस कोट पहनकर इवेंट में आ पहुंचीं पूनम पांडे, देखकर भौचक्के रह गए लोग

Oops मूमेंट से बाल-बाल बची ये हसीना, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -