स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है जौ, जानिए इसके चार बड़े लाभ
स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है जौ, जानिए इसके चार बड़े लाभ
Share:

जौ हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी अनाज है।  जौ गेहू की जाति का ही एक अनाज होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई किस्म के पोषक तत्त्व मिलते है। जौ में लैक्टिक ऐसिड, फॉस्फोरिक एसिड, पोटैशियम और कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। जौ हमे कई किस्म की बीमारियों से भी बचाता है। जौ गेहू से हल्का और मोटा अनाज है। आइये जानते है जौ के अन्य लाभ यहाँ -

1 गर्भपात से बचाव - जिन महिलाओ को बार बार गर्भपात हो जाता है उनके लिए जौ किसी वरदान से कम नहीं है। जौ के सेवन से गर्भपात की समस्या से निजात मिलती है। जौ के आटे, घी और लड्डू का सेवन किया जा सकते है। साथ ही अगर जौ का आटा, तिल और चीनी को शहद में मिलकर खाया जाए तो गर्भपात की समस्या दूर हो जाती है।

2 पथरी की समस्या में लाभ - गलत खान पान के कारण आज ज्यादातर लोग पथरी की समस्या से परेशान है। पथरी से पीड़ित शख्स को रोज़ एक गिलास उबला हुआ ठंडा जौ का पानी पीना चाहिए। जौ का पानी पीने से पथरी धीरे धीरे गलने लगती है। पथरी की समस्या में जौ की रोटी और जौ का सत्तू भी लाभकारी है।

3 डायबिटीज में फायदा- डायबिटीज हमारे खान पान व लाइफस्टाइल पर डिपेंड करती है। इस बीमारी में कोई भी एलोपैथिक दवा असर नहीं करती। इस बीमारी से निजात पाने के लिए हमे हेल्दी डाइट की आवश्यकता होती है। डायबिटीज के मरीज को जौ व चने की आटे की रोटी व सत्तू का इस्तेमाल करना चाहिए।

4 रंग निखारे - जौ केवल हमारे लिए आंतरिक ही नहीं बाहरी रूप से भी लाभकारी है। ये हमारी त्वचा में निखार लाता है। जौ के आटे में हल्दी, सरसों का तेल और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका लेप बना लें। नियमित रूप से इस लेप का इस्तेमाल करें व गरम पानी से स्नान कर ले। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।

आईएनएक्स मीडिया मामलाः चिदंबरम के बेटे कार्ति समेत सभी आरोपियों को 24 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें नई कीमत

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, सोशल मीडिया से लोकतंत्र को खतरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -