पाकिस्तान से अलग होना चाहता है बलूचिस्तान
पाकिस्तान से अलग होना चाहता है बलूचिस्तान
Share:

वाॅशिंगटन : बलूचिस्तान के एक नेता ने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने भारत से सहायता की अपील करते हुए कहा है कि भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय बलूचिस्तान के मामले में नेताओं की मदद करे। दरअसल बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष व बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती के पोते ब्रहुमदाग बुगती ने बलूचिस्तान के हालातों का मसला उठाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया।

पाकिस्तान की सेना के साथ मुठभेड़ में नवाब अकबर खान बुगती की मौत हो गई थी। अब बलूचिस्तान के मामले में ब्रहुमदाग बुगती ने कहा है कि पाकिस्तान का सुरक्षा बल मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। हम लोग किसी भी हाल में पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते है। दरअसल ब्रहुमदाग बुगती स्विट्ज़रलैंड में अपने दादा को को श्रद्धांजलि देने के दौरान कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका, इजरायल, भारत और नेटो देशों समेत अन्य देशों से मदद की अपील की गई है।

उनका कहना था कि पाकिस्तान सरकार से चर्चा के लिए तैयार तो हैं मगर आजादी के आंदोलन से वे पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक बड़ा सूबा है जिस पर सात दशक से पाकिस्तान का अवैध कब्जा बताया गया है। इस मामले में बुगती द्वारा कहा गया कि भारत के स्वाधीनता दिवस के मौके पर मोदी की टिप्पणी बीते 7 दशक में सबसे प्रभावशाली बयान है।

बुगती ने यह भी कहा कि वे जानते हैं कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर कहा कि यह पहली बार हुआ है जब भारतीय प्रधानमंत्री ने हमारा समर्थन किया है। भारत को हमारे समर्थन में पहले ही आ जाना चाहिए। उन्होंने बलूच स्वतंत्रता संघर्ष में सैन्य सहायता के लिए अपील भी की।

PM मोदी के बयान से बौखलाया हाफिज सईद

बलूचिस्तान में रौंदा पाकिस्तानी झंडा, लहरा दिया तिरंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -