कभी मेले में छर्रे की बंदूक से फोड़ते थे गुब्बारे, आज ऐश्वर्य कर रहे देश का नाम रोशन
कभी मेले में छर्रे की बंदूक से फोड़ते थे गुब्बारे, आज ऐश्वर्य कर रहे देश का नाम रोशन
Share:

दक्षिण कोरिया के चांगवन में ISSF निशानेबाजी वर्ल्ड कप की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में गोल्ड पदक जीतने वाले इंडियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (21) के मन में बंदूकों को लेकर बचपन से ही आकर्षण था। खेती-किसानी से जुड़े परिवार का यह बालक गांव के मेले में छर्रे की बंदूक से गुब्बारे फोड़ने का शौक पूरा करने से कभी नहीं चूका। 

वर्ल्ड कप में ऐश्वर्य की सुनहरी कामयाबी से गदगद उनके पिता वीरबहादुर सिंह तोमर (59) ने अपने बेटे से जुड़ी ये यादें भी साझा की है। टोक्यो ओलंपिक में इंडिया की नुमाइंदगी कर चुके ऐश्वर्य मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महज 800 की आबादी वाले रतनपुर गांव के निवासी है। उन्हें घर में प्यार से "प्रिंस" के नाम से पुकारा जाता है। इंदौर से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर स्थित गांव में खेती-किसानी करने वाले तोमर ने कहा है कि, ‘प्रिंस (ऐश्वर्य) बचपन में गांव के मेले में जब भी जाता था, तो उसकी सबसे अधिक दिलचस्पी छर्रे की बंदूक से गुब्बारे फोड़ने में ही रहती थी। वह इस बंदूक से गुब्बारों पर निशाना साधकर बेहद ही खुश हो जाता है।' 

तोमर ने कहा है कि वह राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उनके कुनबे में रायफल व बंदूक जैसे लाइसेंसी हथियार पारंपरिक रूप से रखे जा रहे है, लिहाजा ऐश्वर्य ने ये हथियार बचपन से ही देखे हुए है। उन्होंने कहा है कि ऐश्वर्य ने निशानेबाजी के गुर सीखने के बारे में तब मन बनाया, जब उनके भांजे नवदीप सिंह राठौड़ भोपाल में स्टेट गवर्नमेंट की निशानेबाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। तोमर ने कहा है, ‘वैसे भी प्रिंस (ऐश्वर्य) का मन पढ़ाई-लिखाई में कम ही लगा करता था। इसलिए हमने उसे 14 वर्ष की आयु में  भोपाल की निशानेबाजी अकादमी भेजा था। लेकिन पहले प्रयास में प्रशिक्षण के लिए उसका चयन नहीं हो सका था।' 

उन्होंने कहा है कि निशानेबाजी को लेकर जुनूनी ऐश्वर्य को अगले वर्ष फिर भोपाल की अकादमी भेजा गया और उसे 15 वर्ष की आयु में  प्रशिक्षण के लिए चुन लिया गया। तोमर ने कहा है कि इस चयन के उपरांत उनके बेटे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह राज्य से लेकर विश्व स्तर तक सफलता की सीढ़ियां चढ़ता ही चला जा रहा था।  गौरतलब है कि ऐश्वर्य ने 16 जुलाई (शनिवार) को चांगवन में ISSF निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पोजीशंस स्पर्धा में हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम पर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। पेकलर 2018 के युवा ओलंपिक चैंपियन रह चुके हैं। वैसे ऐश्वर्य का निशानेबाजी विश्व कप में यह दूसरा गोल्ड मेडल है। उन्होंने इस स्पर्धा में पहला पदक पिछले साल नयी दिल्ली में जीता था। 

PV सिंधु ने मचाया धमाल, सिंगापुर ओपन का जीता खिताब

VIDEO! धोनी की एंट्री होते ही सड़क पर उमड़ा लोगों का हुजूम, गाड़ी रोककर दौड़े लोग

जेहान दारुवाला मैकलारेन के साथ F1 कार में सेकंड टाइम अभ्यास करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -