अगले 2 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा, जारी हुआ अलर्ट
अगले 2 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा, जारी हुआ अलर्ट
Share:

पटना: बिहार में अगले 2 दिन वर्षा की छिटपुट हालात रहेंगे। ऐसे में लोगों को उमस एवं गर्मी से सामना करना पड़ेगा। दो दिनों के पश्चात् प्रदेश में झमाझम वर्षा के आसार हैं। हालांकि, बृहस्परिवार को हुई वर्षा के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गयी है तथा मौसम अच्छा हो गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अभी मानूसन ट्रफ जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश भर में आंशिक वर्षा की गतिविधियां रहेंगी, किन्तु दो दिनों पश्चात् झमाझम वर्षा के आसार हैं। 12 सितंबर को 3 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट है। इन जिलों में जमुई, भागलपुर और बांका सम्मिलित हैं।

बृहस्पतिवार को राजधानी में प्रातः धूप निखरी, किन्तु दिन दस बजे के आसपास बादलों का बसेरा आसमान में हो गया। कुछ देर के लिए झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। वर्षा के कारण पटना के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई तथा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कटिहार में रिकॉर्ड किया गया। पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पटना सहित राज्य के अन्य भागों में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। 

बदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक हादसा, कई लोगों की हुई मौत

'शराब घोटाले' का स्टिंग ऑपरेशन, बुरी तरह घिरी AAP.., केजरीवाल तक पहुँच सकती है आंच

बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार का अहम फैसला, इस खाद्यान्न के निर्यात पर लगाई रोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -