टप्पू संग सगाई पर आई बबीता जी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
टप्पू संग सगाई पर आई बबीता जी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता एवं राज अनदकट की सगाई की चर्चा ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। हर तरफ इसी खबर ने जोर पकड़ ली थी कि दोनों की सगाई हो गई है। मुनमुन और राज की गुपचुप सगाई की चर्चा से हर कोई हैरान था। मगर अब मुनमुन ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। मुनमुन दत्ता ने इसे सिरे से खारिज करते हुए फर्जी बताया है।

अपने एक इंटरव्यू के चलते मुनमुन दत्ता ने बताया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मुनमुन दत्ता ने गुस्सा जताते हुए कहा कि ना ही वो इस पर किसी तरह से बात करना चाहती हैं और ना ही अटेंशन देना चाहती हैं। मुनमुन ने कहा- ये बहुत ही ज्यादा घटिया है। इस खबर में एक प्रतिशत की भी सच्चाई नहीं है। मैं अपनी एनर्जी इस बेकार और फेक खबर पर वेस्ट करने से भी मना करती हूं। वहीं, राज की टीम ने खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा- मैं चीजों को क्लियर कर दूं, जो भी आप लोग सोशल मीडिया पर न्यूज पढ़ रहे हैं वो झूठी है, बेसलेस और नॉनसेंस हैं। 

वही कुछ घंटे पहले ही खबर आई थी कि राज अनदकट एवं मुनमुन सेन ने गुजरात के वडोदरा में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। पहले खबर आई थी कि राज और मुनमुन ने इसी महीने के शुरुआत में एक दूसरे संग सगाई कर चुके हैं। इस सेरेमनी में परिवार के केवल करीबी लोग ही सम्मिलित हुए थे। साथ ही दोनों के ही परिवार ने इस रिश्ते पर खुशी व्यक्त की। हालांकि मुनमुन के अनुसार, ये खबर गलत साबित हुई है। मुनमुन राज से 9 वर्ष बड़ी हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा से सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई थी। 

'ये नेटवर्किंग का बिजनेस है, स्पीकर बेचने का धंधा थोड़ी है', अमन गुप्ता पर भड़के अनुपम मित्तल

शहनाज गिल के पिता की बड़ी मुश्किलें, पुलिस ने लगाया ये आरोप

फहमान खान को छोड़ इस एक्टर पर आया सुंबुल तौकीर खान का दिल, खुद अदाकारा ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -