एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को लेकर बेबिका ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को लेकर बेबिका ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 सक्सेस पार्टी में अभिषेक मल्हान का न जाना ख़बरों में था। अब बेबिका धुर्वे का कहना है कि वह एल्विश यादव के कारण उस सेलिब्रेशन में नहीं गए थे। बेबिका का कहना है कि पार्टी में ही उन्होंने ये बातें सुनी थीं तथा लगा था कि इतना ईगो भी किस काम का। बता दें कि एल्विश यादव के जीतने के पश्चात सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि अभिषेक मल्हान रिजल्ट से खुश नहीं हैं। हालांकि एल्विश और अभिषेक अपने पोस्ट्स में निरंतर दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच कोई राइवलरी नहीं बल्कि भाईचारा है।

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच सबकुछ ठीक नहीं, इस बात के चर्चे फिर से तेज हो गए हैं। अब बेबिका धुर्वे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बोलती नजर आ रही हैं कि एल्विश के कारण अभिषेक बिग बॉस पार्टी में नहीं गए थे। अपने एक इंटरव्यू में बेबिका ने कहा, हां जैसा कि मैंने पार्टी के अंदर सुना, लोगों ने यह कहा कि अभिषेक ने बोला है, यदि एल्विश आएगा तो मैं नहीं आऊंगा। ये मैंने उड़ती-उड़ती खबर सुनी तो मैंने सोचा, इतना ईगो। 

वही इस वीडियो पर कुछ लोग बेबिका को ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बेबिका वही कर रही है जो बिग बॉस के घर में करती थी। कुछ लोगों ने अभिषेक मल्हान के लिए भी लिखा है कि उन्हें ये बचपना नहीं करना चाहिए। अब आगे बढ़ें। एल्विश के सपोटर्स इस पर उन्हें असली विनर लिख रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस OTT 2 में पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री विनर की जीत हुई है। ग्रैंड फिनाले के समय से ही सोशल मीडिया पर चर्चे थे कि अभिषेक मल्हान को अपनी जीत की पूरी उम्मीद थी तथा रिजल्ट के बाद उन्हें निराशा हुई। 

VIDEO! शहनाज गिल बनीं लव गुरु! इस शख्स को दी रिलेशनशिप एडवाइज

क्या राहुल गांधी को समझ आ गया 'हिन्दू-हिंदुत्व' का अर्थ, या फिर चुनाव आ गए ? बोले- सत्यम शिवम् सुंदरम

फेस्टिव सीजन का लें मजा, आ चुके हैं सस्ते 4K और क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -