VIDEO! शहनाज गिल बनीं लव गुरु! इस शख्स को दी रिलेशनशिप एडवाइज
VIDEO! शहनाज गिल बनीं लव गुरु! इस शख्स को दी रिलेशनशिप एडवाइज
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में बतौर स्पेशल गेस्ट सम्मिलित होने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने एक प्रतियोगी को रिलेशनशिप एडवाइज देते हुए कहा कि वह अगली बार उनसे एक रैप गाना सुनना चाहेंगी। 'सा रे गा मा पा' में हिमेश रेशमिया, नीति मोहन और अनु मलिक जज हैं। शो के नए एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के रूप में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी सम्मिलित हुईं।

प्रतियोगी रिक बसु 'आप ही से था' गाना गया, जिसे अनु मलिक ने कंपोज किया है। उनकी आवाज और अधूरी प्रेम कहानी सुनने के पश्चात्, शहनाज ने उन्हें रिलेशनशिप एडवाइज दी। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज गिल ने कहा, 'जब आप परफॉर्म कर रहे थे, तो मैंने एक इंटेंस लवर को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गाते हुए देखा। पूरा गाना बताता है कि आप उसे कितना प्यार करते हैं, मगर मुझे लगता है कि अब आपके लिए आगे बढ़ने का वक़्त आ गया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

शहनाज गिल ने कहा, 'फिलहाल, थैरेपी ले लो, अगली बार आपसे एक रैप गाना सुनने का इंतजार करूंगी।' 'सा रे गा मा पा' जी टेलीविज़न पर प्रसारित होता है। वही बात यदि शहनाज गिल के वर्कफ़्रंट की करें, तो शहनाज गिल को आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सुकून के किरदार में देखा गया था। वे जल्द ही फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी जो 6 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

'पेरिस फैशन वीक' में छाया ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी लुक, लेकिन भांजी नव्या के आगे पड़ी फीकी

फिल्मफेयर में 'मुंबई मेरी जान' ने जीते थे तीन अवार्ड्स

एक सामान टाइटल वाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी है करीना कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -