नहीं रहा 'बब्बर शेर', 17 साल की उम्र में हुई मौत
नहीं रहा 'बब्बर शेर', 17 साल की उम्र में हुई मौत
Share:

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के चिड़िया घर से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ अपनी दहाड़ से पर्यटकों को रोमांचित कर उन्हें खुश करने वाला लखनऊ जू की शान बब्बर शेर "पृथ्वी" नहीं रहा। शनिवार को उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बब्बर शेर की उम्र तकरीबन 17 वर्ष की थी तथा इसी वृद्धावस्था के चलते उसकी प्राकृतिक मृत्यु हो गई।

प्राप्त खबर के अनुसार, बब्बर शेर "पृथ्वी" की बीते 3 हफ्ते से तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते लखनऊ चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक उसकी निरग्रानी में लगे हुए थे। उसके खान-पान से लेकर स्वास्थ्य तक पर ध्यान दिया जा रहा था। मगर बावजूद इसके बब्बर शेर पृथ्वी को बचाया नहीं जा सका। बब्बर शेर "पृथ्वी" को 2015 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्राणी उद्यान से लखनऊ जू लाया गया था। बीते 8 वर्षों से अपने परिवार के साथ इसी जू में रह रहा था। 2015 में बब्बर शेर पृथ्वी की संगनी बब्बर शेरनी वसुंधरा ने 4 बच्चों को जन्म दिया था।

कहा जा रहा है कि बीते 21 दिनों से बब्बर शेर "पृथ्वी" के स्वास्थ्य की स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई थी तथा वह बीते 4 दोनों से उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। बब्बर शेर कमजोरी एवं वृद्धावस्था की वजह से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। 'पृथ्वी' की मौत के पश्चात् 5 पशु चिकित्साधिकारियों के पैनल की देख रेख में इस बब्बर शेर का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें यह खबर निकल कर सामने आई कि 'पृथ्वी' की मौत उम्र अधिक हो जाने की वजह से हुई है।

क्या ICC इवेंट्स में टीम इंडिया को खलती है धोनी की कमी ? कैफ ने दिया जवाब

'मैं हिन्दू बन चुकी, अब पाकिस्तान गई तो मार डालेंगे..', सचिन के प्यार में भागकर भारत आई सीमा हैदर का बयान

खुशखबरी: वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर हुआ सस्ता, इन ट्रेनों के किराए में भी 25 फीसद की कटौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -