जयंती विशेष: इस्लाम के प्रति क्या धारणा रखते थे बाबा साहेब ? अपनी पुस्तक में लिखी थी यह बात
जयंती विशेष: इस्लाम के प्रति क्या धारणा रखते थे बाबा साहेब ? अपनी पुस्तक में लिखी थी यह बात
Share:

भारत में दलित-मुस्लिम की राजनीति हमेशा से होती रही है, तमाम सियासी दल इन दोनों समुदाय के लोगों को रिझाकर, उनके दम पर अपनी राजनितिक महत्वाकांक्षा पूरी करने की कोशिश करते रहे हैं। वर्तमान में भी यही सिलसिला जारी है, फिर चाहे अपने आप को दलितों का सबसे बड़ा शुभचिंतक मानने वाली मायावती हों, या मुस्लिमों के लिए आवाज़ उठाने वाले असदुद्दीन ओवैसी, दोनों जोर-शोर से जय भीम-जय मीम का नारा बुलंद करते रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दलितों के सर्वोच्च नेता और भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर इस बारे में क्या राय रखते थे। आज बाबा साहेब की जयंती पर हम आपको इसी बारे में कुछ बताने जा रहे हैं। 

बाबा साहेब ने अपनी पुस्तक पाकिस्तान ओर पार्टीशन ऑफ़ इंडिया में मुस्लिम समुदाय के प्रति अपनी राय रखी है। बाबा साहेब के शब्दों में ''इस्लाम एक बंद निकाय की तरह है, जो मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के बीच जो भेद करता है,वह मूर्त और स्पष्ट है। इस्लाम में जिस भाईचारे की बात की गई है, वो सिर्फ मुस्लिमों का मुस्लिमों के साथ भाईचारा है। इस्लामिक बिरादरी जिस भाईचारे की बात करता है, वो उसके भीतर तक ही सीमित है। जो भी इस बिरादरी से बाहर का है, उसके लिए इस्लाम में कुछ नहीं है- सिवाय अपमान और दुश्मनी के।''

बाबा साहेब आगे लिखते हैं ''इस्लाम के अंदर एक अन्य खामी ये है कि ये सामाजिक स्वशासन की ऐसी प्रणाली है, जो स्थानीय स्वशासन को छाँट कर चलता है। एक मुस्लिम कभी भी अपने उस वतन के प्रति वफादार नहीं रहता, जहाँ उसका निवास-स्थान है, बल्कि उसकी आस्था उसके मज़हब से रहती है। मुस्लिम ‘जहाँ मेरे साथ सबकुछ अच्छा है, वो मेरा देश है’ वाली अवधारणा पर विश्वास करें, ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता।''

लंदन और जर्मनी के किसानों के लिए फल-सब्जी लेकर जाएगा एयर इंडिया का विमान

घर बैठे जानिए अपने जन-धन खाते का बैलेंस, ये रहा सबसे आसान तरीका

इस हफ्ते सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा सोना, इतने बढ़ जाएंगे दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -