बिना ड्राइवर सड़कों पर दौड़ा ऑटो रिक्शा, वीडियो देख चौंके लोग
बिना ड्राइवर सड़कों पर दौड़ा ऑटो रिक्शा, वीडियो देख चौंके लोग
Share:

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ऑटो रिक्शा बिना ड्राइवर के ही रोड पर चक्कर लगाता रहा। जब लोगों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई। लोग फ़ोन से वीडियो बनाने लगे। एक नजर में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर बिना ड्राइवर के ऑटो रिक्शा चल कैसे रहा है?

भीड़ में से कुछ लोग आगे आए तथा मशक्कत के पश्चात् ऑटो को रोक दिया। गनीमत रही कि रोड पर कोई व्यक्ति ऑटो की चपेट में नहीं आया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर के जेलनाका क्षेत्र की है। यहां एक ऑटो रिक्शा बिना ड्राइवर के रोड पर चक्कर लगा रहा था। जब लोगों ने देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग यह नहीं समझ पाए कि आखिर ऑटो बिना ड्राइवर के रोड पर चक्कर कैसे लगा रहा है। रोड पर ट्रैफिक रुक गया।

दरअसल, बुधवार की दोपहर रत्नागिरी शहर के जेलनाका में एक दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटना के चलते ऑटो रिक्शा चालक दूर जा गिरा। इस के चलते ऑटो रिक्शा का स्टेयरिंग लॉक हो गया। स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से ऑटो बिना ड्राइवर के लगभग दो मिनट तक रोड पर चक्कर लगाता रहा। रोड पर चल रहे लोगों की नजर ऑटो पर पड़ी तो मौके पर पहुंचकर फ़ोन से वीडियो बनाने लगे। ऑटो रिक्शा जेलनाका सर्कल का चक्कर लगा रहा था। यह सिलसिला बहुत देर तक चलता रहा। इस के चलते कुछ लोग आगे आए तथा रिक्शा को रोकने का प्रयास करने लगे। मशक्कत के पश्चात् लोगों ने मिलकर ऑटो को रोक दिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में अन्य वाहनों या आने-जाने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इस समय ये वीडियो सोशल मेदोय पर छाया हुआ है।

इस साल भारत में कैसी रहेगी सर्दी ? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

रिसेप्शन के दिन हुई दूल्हे की दर्दनाक मौत, खबर सुनते ही पत्नी का हो गया ये हाल

क्या है 'समान नागरिक संहिता' और मुस्लिम क्यों करते हैं इसका विरोध ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -